फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक में बड़ी छंटनी की तैयारी! 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Mon, 03 Mar 2025 03:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) बड़े पैमाने पर छंटनी करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
1 of 6
Bhavish Aggarwal, Ola Electric founder and CMD - फोटो : PTI
भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) बड़े पैमाने पर छंटनी करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 1000 से ज्यादा कर्मचारियों और ठेके पर काम करने वाले वर्कर्स को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि यह फैसला कंपनी के मुनाफे को बढ़ाने के मकसद से लिया गया है। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन

2 of 6
Ola Electric Scooter Plant - फोटो : Ola Electric
पहले भी हो चुकी है छंटनी
ओला इलेक्ट्रिक ने इससे पहले भी पिछले साल 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। कंपनी, जिसने बीते साल अपना पहला आईपीओ लॉन्च किया था, इन दिनों बिक्री में गिरावट का सामना कर रही है। फरवरी में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने करीब 25,000 यूनिट्स बेचे, जो पहले की तुलना में काफी कम है। 
विज्ञापन

3 of 6
Ola S1 Pro Gen 3 - फोटो : Ola Electric
बिक्री में गिरावट के बावजूद बाजार में बढ़त बरकरार
भले ही बिक्री में 25 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन फिर भी कंपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में अपनी 28 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने में सफल रही है। यह अभी भी इस सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है।

4 of 6
Ola Electric Scooter - फोटो : X/@bhash
किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर?
रिपोर्ट के अनुसार, यह दूसरी बार है जब ओला इलेक्ट्रिक अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। इस बार प्रोक्योरमेंट (खरीदारी), फुलफिलमेंट, कस्टमर रिलेशन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विभागों के कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैं। इसके अलावा, शोरूम और सर्विस सेंटर्स में काम करने वाले फ्रंट-एंड सेल्स, सर्विस और वेयरहाउस स्टाफ को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

कंपनी ने यह कदम अपने लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सिस्टम को बेहतर बनाने और लागत में कटौती करने के लिए उठाया है।
विज्ञापन

5 of 6
Ola Electric Scooter - फोटो : PTI
सॉफ्टबैंक समर्थित कंपनी पहले भी कर चुकी है छंटनी
पिछले साल नवंबर में भी SoftBank (सॉफ्टबैंक) समर्थित इस इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने कर्मचारियों की छंटनी की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 के आखिर तक ओला इलेक्ट्रिक में 3,824 कर्मचारी थे, जो इससे पहले की तुलना में करीब 2 प्रतिशत कम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ola S1 Air Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
आईपीओ के बाद उम्मीद के मुताबिक नहीं चला ओला का शेयर
ओला इलेक्ट्रिक ने जब अपना आईपीओ लॉन्च किया था, तब उसे शेयर बाजार में अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी की स्थिति वैसी नहीं रही। बिक्री में गिरावट के अलावा, कंपनी बढ़ती लागत और कम टर्नओवर की समस्या से भी जूझ रही है। भारी छूट देने के बावजूद कंपनी अब तक मुनाफे में नहीं आ सकी है। अगस्त 2021 में ईवी सेगमेंट में एंट्री करने के बाद से यह अब तक चार सालों में भी प्रॉफिट नहीं कमा पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें