फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर पद्मिनी का नया लुक आपको बना देगा दीवाना, मॉडिफिकेशन में खर्च कर डाले लाखों रुपये

Mon, 06 Jul 2020 06:30 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Modified Premier Padmini - फोटो : SUN Enterprises Facebook
1974 से मुंबई की सड़कों पर प्रीमियर पद्मिनी काली-पीली टैक्सी के तौर पर दौड़ती रही हैं। हालांकि मुंबई में अब यह कार बंद हो चुकी है, लेकिन पदमिनी के प्रति दीवानगी आज भी लोगों में है। इस छोटी सी खूबसूरत कार पर लोग लाखों खर्च करने से नहीं चूकते। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि एक शख्स ने अपनी प्रीमियर पद्मिनी को मिनी कूपर में ही मॉडिफाई करवा लिया। वहीं नए लुक में प्रीमियर पद्मिनी गजब ढा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Modified Premier Padmini Rear - फोटो : SUN Enterprises Facebook

मिनी कूपर में कन्वर्ट

केरल में रहने वाले एक शख्स ने प्रीमियर पद्मिनी सेडान कार को मिनी कूपर हैचबैक में कन्वर्ट करवा दिया। कार को 4-डोर से टू-डोर में कन्वर्ट कराने के अलावा कार में कई शानदार फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इस मॉडिफिकेशन को केरल की ही मॉडिफिकेशन एजेंसी सन एंटरप्राइजेज ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Modified Premier Padmini side Profile - फोटो : SUN Enterprises Facebook

लागत आठ लाख रुपये

प्रीमियर पद्मिनी को मिनी कूपर में कन्वर्ट कराने की लागत आठ लाख रुपये आई है। मॉडिफाइड प्रीमियर पद्मिनी में पीछे की तरफ एक छोटा हैच डोर दिया गया है। इसके अलावा कार को कुछ चौड़ा लुक देने के लिए व्हील आर्क दिए गए हैं। कार का लुक पुरानी पीढ़ी की मिनी कूपर जैसा रखा गया है। ऑरिजनल प्रीमियर पद्मिनी की लंबाई मिनी कूपर से ज्यादा है। पुरानी पीढ़ी की मिनी कूपर की लंबाई छोटी होती थी, हालांकि नई कूपर पहले से लंबी होती हैं।
 
 

4 of 5
Modified Premier Padmini Exterior - फोटो : SUN Enterprises Facebook

ये किए बदलाव

मॉडिफाइड कार में फ्रंट में ब्लैक ग्रिल दी गई हैं और अलग से LED DRL वाले प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। वहीं डुअल टोन मशीन अलॉय व्हील्स ने इसमें जान डाल दी है। कार में पीछे की तरफ आफ्टरमार्केट LED टेललैंप्स लगाए गए हैं। हालांकि बाहर की तरफ कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए किसी तरह के क्रोम का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Modified Premier Padm interior - फोटो : SUN Enterprises Facebook

बदल गया इंटीरियर

इंटीरियर में लगाए ब्लैक-रेड थीम के सीट कवर्स ने केबिन को शानदार बना दिया है। केबिन में डेशबोर्ड पर नए डायल, नया स्टीयरिंग व्हील, डायमंड स्टीचिंग के साथ लेदर कवर से केबिन प्रीमियम लुक मिला है। वहीं डोर पैनल्स को ऑल ब्लैक थीम में अपडेट किया है, पीछे की विंडो को फिक्स रखा गया है। वहीं कंपनी का दावा है कि वे मारुति ऑल्टो और मारुति 800 को भी मॉडिफाई कर सकती है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें