फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Honda WR-V के सबसे सस्ते वैरिएंट में मिलते हैं ढेर सारे फीचर, दाम भी हैं बेहद वाजिब!

Sat, 04 Jul 2020 06:45 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala
जैपनीज ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा कार्स ने हाल ही में अपनी क्रॉसओवर एसयूवी Honda WR-V का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन के सथ उतारा है। वहीं इसकी कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू है। कंपनी ने इसे चार वैरिएंट्स SV पेट्रोल, VX पेट्रोल, SV डीजल और VX डीजल के साथ उतारा है। खास बात यह है कि इस सेगमेंट की सभी एसयूवी के मुकाबले होंडा WR-V का बेस वैरिएंट सबसे सस्ता है।
विज्ञापन

2 of 5
2020 Honda WR-V NEW BOLDER SOLID WING CHROME GRILLE - फोटो : Amar Ujala
कंपनी ने होंडा WR-V फेसलिफ्ट के बीएस6 इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि पहले के मुकाबले माइलेज कम हो गया है। होंडा का दावा है कि 2020 Honda WR-V फेसलिफ्ट के पेट्रोल मॉडल में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। जबकि डीजल मॉडल में 23.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
 
Honda WR-V फेसलिफ्ट का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। होंडा ने इन दोनों इंजन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का कोई विकल्प नहीं दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
2020 Honda WR-V DIGIPAD 2.0 - फोटो : Amar Ujala

WR-V फेसलिफ्ट SV MT

  • LED DRL के साथ हैलोजन हेडलैंप्स
  • हैलोजन टेल लाइट्स
  • हैलोजन फॉग लैंप्स
  • LED हाई माउंटेड स्टॉप लैंप
  • 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स
  • बॉडी कलर डोर हैंडल्स
  • माइक्रो एंटीना
  • हाइड एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो
  • वॉयस कमांड
  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
  • 4-स्पीकर
  • एक यूएसबी पोर्ट
  • टच कंट्रोल पैनल के साथ क्लाइमेट कंट्रोल
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेड ORVMs
  • टिल्ट एंड टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग
  • ड़ुअल एयरबैग्स
  • एबीएस के साथ ईबीडी
  • रिअर व्यू कैमरा गाइडलाइंस
  • रिअर पार्किंग सैंसर्स
  • हाई स्पीड अलर्ट
 
 

4 of 5
2020 Honda WR-V Tailamp - फोटो : Amar Ujala

WR-V फेसलिफ्ट VX MT

  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
  • LED टेल लाइट्स
  • LED फॉग लैंप्स
  • ORVM पर टर्न इंजीकेटर
  • रिअर वाइपर और वाशर
  • क्रोम डोर हैंडल्स
  • शार्क फिन एंटीना
  • लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील
  • दो यूएसबी पोर्ट
  • दो ट्वीटर
  • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेड फोल्डेबल ORVMs
  • स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर ऑर्मरेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala

कीमत

होंडा ने अपडेटेड WR-V को 6 रंगों के विकल्प के साथ पेश किया है। इनमें प्रीमियम एम्बर मैटेलिक, लुनर सिल्वर मैटेलिक, मॉडर्न स्टील मैटेलिक, गोल्डन ब्राउन मर्लिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और रेडिएंट रेड मैटेलिक रंग शामिल हैं। व्हाइट फिनिश की कीमत 4,000 रुपये ज्यादा है।
 
                         पेट्रोल           डीजल
SV MT           849,900 रुपये   979,900 रुपये
VX MT           969,900 रुपये   10,99,900 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें