फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास से बड़ी बचत, नोएडा के शख्स ने 11,000 Km की यात्रा कर बचाए हजारों रुपये

Thu, 02 Oct 2025 04:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जहां कई लोग फास्टैग वार्षिक टोल स्कीम के बारे में अभी जानकारी जुटाकर इसके फायदों का आकलन कर रहे होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक शख्स ने अपनी लंबी रोड ट्रिप कर इस पास का सही फायदा दिखा दिया।
विज्ञापन
1 of 6
Fastag Annual Pass - फोटो : Adobe Stock
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) ने हाल ही में निजी गाड़ियों के लिए 3,000 रुपये का वार्षिक टोल पास लॉन्च किया है। इस पास से एक साल तक या फिर 200 ट्रिप तक बिना टोल दिए सफर किया जा सकता है। जहां कई लोग इस स्कीम के बारे में अभी जानकारी जुटाकर इसके फायदों का आकलन कर रहे होंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक शख्स ने अपनी लंबी रोड ट्रिप कर इस पास का सही फायदा दिखा दिया।

यह भी पढ़ें - BNCAP Child Safety: भारत में बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये पांच कारें, खास फीचर्स से लैस, जानें सेफ्टी रेटिंग
विज्ञापन

2 of 6
fastag toll pass - फोटो : Adobe Stock
25 दिन, 13 राज्य और 11,000 किमी का सफर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स अपनी महिंद्रा थार लेकर अकेले ही निकल पड़ा और 25 दिनों में करीब 11,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। इस दौरान उसने 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और चार धाम यात्रा भी पूरी की। सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए इस शख्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस फास्टैग वार्षिक पास का पूरा उपयोग करने पर उसे तो कोई अवॉर्ड मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें - CNG SUV: त्योहारों में सीएनजी एसयूवी खरीदने की है योजना? ये हैं सात विकल्प, जानें देती हैं कितना माइलेज
विज्ञापन

3 of 6
Toll Plaza - फोटो : PTI
वार्षिक पास से हुई बड़ी बचत
इस पास से उसे शुरुआत में 199 ट्रिप मिले थे। घर लौटने तक उसके पास 80 ट्रिप अब भी बची हुई थीं। यानी उसने करीब 119 टोल प्लाजा पार किए। आम तौर पर इतनी लंबी यात्रा का टोल 15 से 17 हजार रुपये तक बैठता, लेकिन पास की वजह से उसने काफी बचत कर ली।

हालांकि कुछ जगहों पर पास लागू नहीं था, जैसे:
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उसे अलग से 1,200 रुपये चुकाने पड़े।
  • तमिलनाडु और कुछ अन्य राज्यों में करीब 2,400 रुपये अतिरिक्त खर्च हुआ।
  • इसके अलावा, उसने 200 किलोमीटर सिर्फ मजे के लिए गाड़ी चलाई, जिससे ईंधन खर्च और बढ़ गया।
इसके बावजूद, उसने माना कि पास बेहद किफायती साबित हुआ।

यह भी पढ़ें - EV: इस नवरात्रि इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सही मौका! ये सात मॉडल हैं सबसे बढ़िया विकल्प 

4 of 6
fastag toll pass - फोटो : Adobe Stock
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
24 सितंबर को साझा किए गए उसके वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए। लोगों ने उसकी तारीफ करते हुए कहा, "यह सिर्फ ट्रिप नहीं, बल्कि एक उपलब्धि है" और "30 दिनों से कम में 11,000 किलोमीटर सफर करना गजब है।"

एक अन्य यात्री ने भी बताया कि उसने इसी पास का इस्तेमाल कर 180 ट्रिप पूरे किए। हालांकि, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए कि पास होने के बावजूद अतिरिक्त टोल क्यों वसूला गया।

यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा 
विज्ञापन

5 of 6
Fastag - फोटो : Adobe Stock
किन वाहनों को मिलेगा यह पास
एनएचएआई के नियमों के मुताबिक, यह वार्षिक पास सिर्फ निजी कार, जीप और वैन के लिए है।
  • गाड़ी पर एक्टिव FASTag (फास्टैग) होना जरूरी है।
  • ब्लैकलिस्टेड वाहन या केवल चेसिस नंबर पर रजिस्टर्ड वाहन पास के योग्य नहीं होंगे।
  • बस और ट्रक जैसे कमर्शियल वाहनों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Hatchback Cars: जीएसटी रेट घटने से सस्ती हुईं गाड़ियां, अब ₹5 लाख से कम में मिलेंगी ये पांच कारें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fastag toll pass - फोटो : Adobe Stock
प्लानिंग से फायदा ही फायदा
नोएडा के रहने वाले इस शख्स का यह अनुभव बताता है कि फास्टैग का वार्षिक पास लंबे सफर और बार-बार ट्रैवल करने वालों के लिए कितना फायदेमंद है। सही प्लानिंग के साथ इस्तेमाल किया जाए तो यह टोल खर्च को काफी हद तक कम कर देता है और रोड ट्रिप्स जेब पर हल्की पड़ती हैं। 

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी 


यह भी पढ़ें - High Court: हाईकोर्ट ने शख्स को दी 19 साल पुरानी कार वापस लेने की इजाजत, चुकाने होंगे 1.5 लाख रुपये 

यह भी पढ़ें - Top 5 Neo Retro Bikes: इस दिवाली खरीदें स्टाइलिश नियो-रेट्रो बाइक, जानें कौन से हैं दमदार विकल्प
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें