फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FADA: टू-व्हीलर्स की बिक्री करने वाले अवैध मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स से नुकसान, फाडा ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Tue, 09 May 2023 05:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Two Wheeler - फोटो : For Reference Only
Federation of Automobile Dealers Associations (FADA), फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को अवैध रूप से दोपहिया वाहनों की बिक्री करने वाले अनधिकृत मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया, जिसके कारण वैध डीलरशिप के कारोबार में नुकसान हो रहा है। ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय फाडा ने इन आउटलेट्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए महाराष्ट्र सरकार, मुंबई और दिल्ली के परिवहन आयुक्तों और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) सहित विभिन्न प्राधिकरणों से संपर्क किया है।
विज्ञापन

2 of 6
Two Wheeler - फोटो : For Reference Only
ग्राहकों के विश्वास पर चोट
ये आउटलेट थोक में अपंजीकृत वाहनों को हासिल करते हैं और फिर उन्हें रियायती दरों पर ग्राहकों को रीसेल कर देते हैं। लेकिन अधिकृत डीलरों के जरिए मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) द्वारा दी जाने वाली कीमतों की तुलना में ज्यादा कीमतों पर। फाडा ने एक बयान में कहा, वे बिक्री के बाद सर्विस के लिए कोई प्रतिबद्धता भी नहीं देते हैं। इसमें कहा गया है कि यह प्रथा अधिकृत डीलरशिप को प्रभावित कर रही है और ब्रांड और डीलर भागीदारों में ग्राहकों के विश्वास को भी हिला रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Two Wheeler - फोटो : For Reference Only
आयकर की चोरी
इतना ही नहीं, ये आउटलेट जीएसटी, आयकर की चोरी, नकली/कम मूल्य वाली बीमा पॉलिसी जारी करने, बिना पंजीकरण/हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और हेलमेट के वाहनों की डिलीवरी करते हैं। इस तरह अवैध प्रथाओं में लिप्त होने के साथ-साथ कंपनी डीलरशिप की कमाई को नुकसान पहुंचता है।

4 of 6
Two Wheeler - फोटो : For Reference Only
फाडा की अपील
FADA ने SIAM से अनुरोध किया है कि वह अपनी बिक्री प्रक्रिया में संशोधन के लिए संबंधित ओईएम के साथ इस मुद्दे को उठाएं, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी नया/अपंजीकृत वाहन अनधिकृत आउटलेट्स को नहीं बेचा जाए।
विज्ञापन

5 of 6
Vehicle Showroom - फोटो : For Reference Only
डीलरशिप हुए बंद
इस चल रही प्रथा के कारण कई वैध दोपहिया डीलरशिप बंद हो गए हैं क्योंकि उनके व्यवसाय को अव्यवहारिक बना दिया गया था। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने मीडिया को बताया, ''हमने दोपहिया उद्योग में अनधिकृत एमबीओ का मुद्दा उठाया है, जो प्रामाणिक डीलरों के रूप में प्रमाणित नहीं हैं और बिना किसी व्यापार प्रमाणपत्र या आफ्टर सेल्स सर्विस के अपंजीकृत वाहन बेचते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Two Wheeler - फोटो : For Reference Only
समाज को नुकसान
उन्होंने कहा कि डीलरशिप व्यवसाय देश के आर्थिक विकास में योगदान देता है, रोजगार के अवसर पैदा करता है और इस तरह अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "इस तरह की अवैध प्रथाओं से सरकार और समाज को भारी नुकसान होता है और डीलरों की प्रेरणा को नुकसान पहुंचाता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें