फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FADA: गांवों ने बढ़ाया ऑटो बाजार का एक्सीलेटर, जनवरी में 18% उछाल; क्या फरवरी-मार्च में बनेगा नया रिकॉर्ड?

Tue, 10 Feb 2026 01:27 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Automobile Retail Sales Jan 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर ने 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। जनवरी में कुल 27.22 लाख वाहनों की बिक्री के साथ 18% की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई है। खास बात ये है कि इस बार भारतीय शहरों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में रफ्तार देखी गई, जहां फसल की कमाई और शादियों के सीजन ने डिमांड को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
 
विज्ञापन
1 of 3
फाडा ऑटो सेल्स रिपोर्ट - फोटो : freepik and fada.in
जनवरी में ऑटोमोबाइल रिटेल मार्केट ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। फाडा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में गांवों की ग्रोथ (14.43%) शहरों (2.75%) के मुकाबले करीब 5 गुना ज्यादा रही है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये इस बात का संकेत है कि एंट्री-लेवल कारों और एसयूवी की पहुंच अब महानगरों से निकलकर देश के कोने-कोने तक हो गई है।
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे तेज रफ्तार

टू-व्हीलर रिटेल सेल्स में करीब 21 प्रतिशत ही छलांग देखी गई, इसकी कुल बिक्री ने 18.52 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार किया। इसके पीछे की वजह:

  • स्मार्ट चॉइस: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और आधुनिक स्कूटरों की बढ़ती मांग ने इस ग्रोथ को बूस्ट दिया है।
  • शादियों का सीजन: पोंगल, मकर संक्रांति और शादियों के मुहूर्त ने शोरूम्स में ग्राहकों की लाइन लगा दी।
ये भी पढ़े: Driverless Car: एनवीडिया CEO जेन्सेन हुआंग का दावा, भारत जैसे भीड़-भाड़ वाले देशों में चल सकेगी ड्राइवरलेस कार

कमर्शियल, थ्री-व्हीलर और ट्रैक्टर भी चमके

केवल पर्सनल गाड़ियां ही नहीं, बल्कि देश के विकास का पहिया कहे जाने वाले कमर्शियल व्हीकल्स में भी अच्छी खासी ग्रोथ 15 प्रतिशत देखी गई। ट्रैक्टर ने भी 15 प्रतिशत ग्रोथ के साथ रिकॉर्ड बनाया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर और खेती-किसानी के लिए अनुकूल नीतयों ने इन सेगमेंट को काफी सपोर्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
फाडा ऑटो सेल्स रिपोर्ट - फोटो : fada.in

क्या फरवरी-मार्च में भी ऐसी ही ग्रोथ रहेगी?

फाडा के सर्वे के अनुसार, अगला महीना भी शानदार गुजरने की उम्मीद है। 

  • पॉलिसी कंटिन्यूटी: जीएसटी 2.0 और स्थिर ब्याज दरों से ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है।
  • इनवेंटरी और ऑफर्स: फाइनेंशियल ईयर के अंत में मिलने वाली स्कीम्स और नए मॉडल्स की लॉन्चिंग से मार्च क्लोजिंग धमाकेदार होने की उम्मीद है।

इस रफ्तार के बावजूद कुछ राज्यों में चुनाव और सप्लाई चेन की छोटी बाधाएं मामूली असर डाल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर आउटलुक मजबूत साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें