फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: फरवरी में सात प्रतिशत घटी ऑटोमोबाइल बिक्री, त्योहारों से मार्च में सुधार की उम्मीद

Fri, 07 Mar 2025 02:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटोमोबाइल उद्योग को सप्लाई और डिमांड के बीच सही संतुलन बनाए रखना होगा ताकि डीलरशिप पर ज्यादा दबाव न पड़े और बाजार में स्थिरता बनी रहे।
विज्ञापन
1 of 8
Automobile Industry - फोटो : PTI
भारतीय ऑटोमोबाइल खुदरा बाजार को फरवरी 2025 में बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) (फाडा) के अनुसार, इस महीने कुल 18,99,196 वाहन बिके, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 20,46,328 था।
विज्ञापन

2 of 8
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
डीलर्स की इन्वेंट्री को लेकर चिंता
फाडा के अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर ने बताया कि फरवरी में लगभग सभी वाहन श्रेणियों में बिक्री में गिरावट देखी गई। डीलर्स इस बात से परेशान हैं कि उन पर जरूरत से ज्यादा स्टॉक डाल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, "थोक आपूर्ति को वास्तविक मांग के अनुरूप रखना जरूरी है ताकि डीलर्स की स्थिरता बनी रहे और इन्वेंट्री का बेहतर प्रबंधन हो सके।"
विज्ञापन

3 of 8
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
यात्री वाहन बिक्री में 10% की गिरावट
फरवरी में यात्री वाहनों (PV) की खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 3,03,398 यूनिट्स रह गई। डीलर्स के अनुसार, इसकी मुख्य वजह कमजोर बाजार धारणा, खासतौर पर एंट्री-लेवल सेगमेंट में, ग्राहकों के फैसलों में देरी और स्टॉक प्रबंधन की समस्याएं रहीं। इस दौरान डीलर्स के पास औसतन 50-52 दिनों का स्टॉक पड़ा रहा, जिससे उन पर अतिरिक्त दबाव बना।

4 of 8
स्कूटर - फोटो : अमर उजाला
दोपहिया वाहनों की बिक्री 6% घटी
दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 6 प्रतिशत घटकर 13,53,280 यूनिट्स रही, जबकि फरवरी 2024 में यह आंकड़ा 14,44,674 था। डीलर्स का कहना है कि इन्वेंट्री असंतुलन, आक्रामक प्राइसिंग, कमजोर उपभोक्ता भावनाएं और फाइनेंस की सीमित उपलब्धता इसके प्रमुख कारण रहे। शहरी इलाकों में बिक्री में ज्यादा गिरावट देखी गई, जबकि ग्रामीण बाजारों में स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर रही।
विज्ञापन

5 of 8
Maruti Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
यात्री वाहन बाजार
मारुति सुजुकी ने 1,18,149 यूनिट्स की बिक्री के साथ 38.94 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी। महिंद्रा एंड महिंद्रा 39,889 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 13.15 प्रतिशत रही। टाटा मोटर्स तीसरे स्थान पर रही, जिसने 38,696 यूनिट्स बेचे और 12.75 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। 
विज्ञापन

6 of 8
Automobile Industry - फोटो : PTI
ह्यूंदै मोटर इंडिया, जो पहले भारत की दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी थी, फरवरी में चौथे स्थान पर खिसक गई। ह्यूंदै की खुदरा बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 38,156 यूनिट्स रह गई, जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 14.05 प्रतिशत से घटकर 12.58 प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन

7 of 8
Honda BigWing - फोटो : Honda
दोपहिया बिक्री रिपोर्ट
हीरो मोटोकॉर्प ने 3,85,988 यूनिट्स की बिक्री के साथ 28.52 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बरकरार रखी। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) 3,28,502 यूनिट्स (24.27 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी) के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि टीवीएस मोटर कंपनी ने 2,53,499 यूनिट्स बेचकर 18.73 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की।
विज्ञापन

8 of 8
Auto Sales - फोटो : Adobe Stock
मार्च के लिए डीलर्स को उम्मीदें
बिक्री में गिरावट के बावजूद, डीलर्स को मार्च में सुधार की उम्मीद है। इसके पीछे होली, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि जैसे त्योहारों के साथ-साथ वित्तीय वर्ष के आखिर में मिलने वाले डेप्रिशिएशन बेनिफिट्स (मूल्यह्रास लाभ) प्रमुख कारण हैं। हालांकि, शेयर बाजार की गिरावट, घटता उपभोक्ता खर्च और कमजोर बाजार धारणा डीलर्स के लिए चुनौती बनी हुई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें