यूरोपीय संघ (EU) के कार बाजार में चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी BYD ने कमाल कर दिया है। यह लगातार दूसरा महीना है जब BYD ने बिक्री में अमेरिकी दिग्गज Tesla को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही, Stellantis ने भी एक साल से ज्यादा समय बाद अपनी बिक्री में वृद्धि दर्ज की है, जिससे यूरोपीय कार बाजार में रौनक लौट आई है।
यूरोपियन ऑटो लॉबी ACEA के गुरुवार को जारी डेटा के मुताबिक, चीनी ईवी निर्माता BYD ने पिछले महीने यूरोपीय संघ में अगस्त 2024 की तुलना में तीन गुना ज्यादा नई कारें बेचीं। इस धमाकेदार प्रदर्शन के चलते, BYD ने लगातार दूसरे महीने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी Tesla को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 6
Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
BYD ने टेस्ला को पछाड़ा
BYD की बिक्री में 201.3% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यूरोपीय बाजार में उसकी हिस्सेदारी 1.3% हो गई। वहीं, इसके उलट, Tesla की बिक्री में 36.6% की गिरावट आई और उसकी बाजार हिस्सेदारी 2% से घटकर 1.2% रह गई।
विज्ञापन
3 of 6
स्टेलैंटिस
- फोटो : Stellantis
स्टेलेंटिस की हुई जोरदार वापसी
एक साल से ज्यादा समय बाद, कार कंपनी स्टेलेंटिस (जो पूजो और फीएट जैसी कंपनियों की मालिक है) ने यूरोप में अपनी बिक्री में 2.2% की वृद्धि दर्ज की है। यह फरवरी 2024 के बाद उसकी पहली ग्रोथ है। यह बढ़ोतरी तब हुई जब प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और बैटरी-इलेक्ट्रिक (BEV) कारों की बिक्री में उछाल आया और पूरे बाजार का विस्तार हुआ।
4 of 6
2025 BYD Atto 3
- फोटो : BYD
यूरोपीय बाजार की चुनौतियां
यूरोप का कार उद्योग इस समय कई मुश्किलों का सामना कर रहा है, जिनमें अमेरिकी आयात शुल्क, चीन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और EV को अपनाने के लिए कड़े घरेलू नियम शामिल हैं। कार निर्माताओं ने उत्सर्जन मानकों का पालन करने के लिए प्लग-इन-हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (PHEV) की बिक्री बढ़ा दी है क्योंकि ये प्योर ईवी की तुलना में ज्यादा किफायती और मुनाफेदार हैं। चीनी ब्रांड्स भी इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि वे यूरोपीय संघ के टैरिफ के प्रभाव को कम कर सकें और यूरोप के उन ड्राइवरों को लुभा सकें जो अभी चीन में बनी कारों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करते।
विज्ञापन
5 of 6
Renault
- फोटो : Renault
अगस्त 2025 की बिक्री तस्वीर
ACEA के डेटा के अनुसार, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) में अगस्त 2025 के दौरान कुल कार बिक्री 4.7 प्रतिशत बढ़कर 0.8 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई। Renault की बिक्री में 7.8 प्रतिशत, Volkswagen में 4.8 प्रतिशत और Stellantis में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों का उछाल
कुल मिलाकर, अगस्त 2025 में यूरोपीय संघ में कारों की बिक्री 5.3 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान बैटरी इलेक्ट्रिक (BEV) रजिस्ट्रेशन में 30.2 प्रतिशत, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक में 54.5 प्रतिशत और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) में 14.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इन वाहनों का हिस्सा कुल रजिस्ट्रेशन में बढ़कर 62.2 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल अगस्त में 52.8 प्रतिशत था।