Erisha E Mobility (ईरिशा ई मोबिलिटी) ने ईवी चार्जिंग स्टेशनों सहित एल5 श्रेणी में E- Superior Electric Cargo Loader (ई-सुपीरियर इलेक्ट्रिक कार्गो लोडर), E- Supreme Electric Delivery Van (ई-सुप्रीम इलेक्ट्रिक डिलीवरी वैन) और E- Smart Electric Passenger vehicle three-wheeler auto (ई-स्मार्ट इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन थ्री-व्हीलर ऑटो) लॉन्च करने का एलान किया है। ईरिशा ई मोबिलिटी राणा समूह की एक इकाई है जो ऑल इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट और हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसों के निर्माण, वितरण और निर्यात का काम देखती है।
कितनी है कीमत
इन न्यू लॉन्च इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कीमत की बात करें तो कंपनी ने ई-सुपीरियर कार्गो लोडर को 3.89 लाख रुपये में लॉन्च किया है। वहीं, ई-सुप्रीम इलेक्ट्रिक डिलीवरी वैन की कीमत 4.09 लाख रुपये तय की गई है। जबकि ई-स्मार्ट इलेक्ट्रिक यात्री वाहन की कीमत 3.87 लाख रुपये है। ये कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।
विज्ञापन
2 of 3
Erisha E Superior, E Supreme and E Smart Electric Vehicles
- फोटो : Erisha E Mobility
ये इलेक्ट्रिक वाहनों में 51.2V ली-आयन बैटरी से लैस हैं जो एक बार फुल चार्ज करने पर 120-140 किमी की रेंज देने का दावा करते हैं। कंपनी का कहना है कि इनकी बैटरी 4-5 घंटे में फुल चार्ज हो जा जाती है। ये सभी वाहन 39 महीने की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आते हैं। ई-ऑटो की डिलीवरी नवंबर 2022 में शुरू होने की उम्मीद है। इसे ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट के जरिए या देश भर में स्थित डीलरशिप पर जाकर 2,100 रुपये की टोकन राशि के साथ प्री-बुक किया जा सकता है।
Erisha EV Charging Stations
- फोटो : Erisha E Mobility
कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार के लिए भारत में कॉन्सेप्चुलाइज और डिजाइन किया है। ये लास्ट-मील कनेक्टिविटी की जरूत और वोकल ऑफ लोकल के नजरिए के साथ बनाए गए हैं। कंपनी ने साल के आखिर तक इलेक्ट्रिक कार्गो 4-व्हीलर 1.50 एमटी, 2.50 एमटी और 3.00 एमटी क्षमता के लॉन्च की भी घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी कई रेंज वाले टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक बसों के लिए लॉन्च की तारीख का भी खुलासा भी जल्द करेगी।
इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने पर, राणा ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, दर्शन राणा ने कहा, "हम ईवी में सभी अलग-अलग सेगमेंट को लक्षित कर रहे हैं। शुरुआत में हम चरण 1- इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर (एल 5 सेगमेंट) में ईवी सेगमेंट के तहत आठ उत्पाद लॉन्च करने जा रहे हैं - पैसेंजर - एचडी और कॉम्पैक्ट, कार्गो, डिलीवरी वैन और इलेक्ट्रिक एसी चार्जर / चार्जिंग स्टेशन जिनकी रेटिंग क्रमश 3.3 किलोवाट, 7.2 किलोवाट, 10 किलोवाट और 14 किलोवाट है।