फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motovlog Setup: शुरू करना चाहते हैं मोटोव्लॉग? जानिए कौन-कौन से एक्सेसरीज की पड़ेगी जरूरत

Wed, 27 Aug 2025 04:58 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Motovlog Accessories: आजकल बाइक राइडर्स में मोटोव्लॉगिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी कैमरे के जरिए अपनी राइडिंग एक्सपीरियंस दुनिया के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ खास इक्विपमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
1 of 6
मोटोव्लॉगिंग के लिए खरीदें ये इक्विपमेंट - फोटो : AI
आजकल युवा राइडर्स में मोटोव्लॉगिंग (Motovlogging) का शौक तेजी से बढ़ रहा है। मोटोव्लॉगर्स बाइक पर कैमरा लगाकर वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और राइड के दौरान अपने अनुभव फॉलोअर्स के साथ साक्षा करते हैं। वीडियो कंटेंट बनाने की इस शैली को मोटोव्लॉगिंग कहते हैं। कई लोग तो केवल मोटोव्लॉगिंग शुरू करने के लिए ही बाइक खरीद लेते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा है प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि मोटोव्लॉगिंग के लिए आपको किन-किन एक्सेसरीज की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 6
एक्शन कैमरा - फोटो : AI
1. कैमरा
मोटोव्लॉग शुरू करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी डिवाइस कैमरा है। बाइक चलाते समय शूट करने के लिए हैवी कैमरा नहीं, बल्कि हल्के कैमरा का इस्तेमाल किया जाता है। कैमरा ऐसा होना चाहिए जो आपके हेलमेट या बाइक पर माउंट हो जाए। मोटो व्लॉगिंग के लिए मार्केट में स्पेशल कैमरा आते हैं। एक बजट कैमरा आपको 9000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक में मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
माइक्रोफोन - फोटो : AI
2. माइक्रोफोन
वीडियो रिकॉर्ड करते समय ऑडियो भी अच्छी तरह रिकॉर्ड हो, इसके लिए आपको माइक्रोफोन की जरूरत पड़ेगी। वैसे तो माइक कैमरा में इनबिल्ट होता है, लेकिन हवा और सड़क पर शोर के चलते ऑडियो रिकॉर्डिंग अच्छी नहीं होती। बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए माइक्रोफोन को हेलमेट के अंदर लगाएं। एक अच्छी क्वालिटी का माइक्रोफोन आपको 300-500 रुपये में मिल जाता है।

4 of 6
फुल फेस हेलमेट - फोटो : एआई
3. हेलमेट
बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। आपका हेलमेट कैमरे को माउंट करने के काम आता है। आप कैमरे को हेलमेट के ऊपर या चिन एरिया में भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कैमरा माउंट - फोटो : AI
4. कैमरा माउंट
कैमरा माउंट वह डिवाइस है जो कैमरे को हलमेट पर फिक्स करने के काम आता है। चूंकि हलमेट में पहले से कोई माउंट नहीं होता, इसलिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसे हलमेट पर लगाने के बाद आप इसके ऊपर कैमरा लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि हेलमेट हमेशा अच्छी क्वालिटी का खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेमरी कार्ड - फोटो : एआई
5. मेमरी कार्ड और स्टोरेज
कई बार लंबी रिकॉर्डिंग में कैमरे का इंटरनल स्टोरेज फुल हो जाता है। ऐसे समय में आपको मेमरी कार्ड जैसे एक्सटरनल स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है। अगर डेटा ट्रांसफर या स्टोर करने के लिए आपके पास एक हार्ड ड्राइव भी हो तो और भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें