फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: चीन में टेस्ला को मिल रही तगड़ी चुनौती, एलन मस्क ने ईवी में नंबर दो की जताई संभावना

Fri, 27 Jan 2023 03:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Elon Musk - फोटो : For Reference Only
अमेरिका और दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) को अगर कहीं सबसे कड़ी चुनौती मिल रही है तो वह चीन है। टेस्ला का चीन में सबसे बड़ा प्लांट है। चीन टेस्ला इंक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। 2022 में वैश्विक स्तर पर सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का लगभग दो-तिहाई हिस्सा यही से मिला। लेकिन टेस्ला को चीन में घरेलू कंपनियों से तगड़ी चुनौती मिल रही है। ऐसे में टेस्ला के मालिक एलन मस्क को उम्मीद है कि इस कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों में "सेकंड होने की सबसे ज्यादा संभावना" है।

चीन एक ऐसा बाजार भी है जिसने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना लिया है। यह  Xpeng, Nio और BYD Co Ltd सहित स्टाइल और कीमत पर प्रतिस्पर्धा करने वाले प्रतिद्वंद्वियों से भरा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Elon Musk - फोटो : For Reference Only
टेस्ला ने बुधवार को वित्तीय परिणाम जारी करते हुए कहा कि उन्होंने दिखाया कि हाल ही में कीमतों में कटौती से मांग को बढ़ावा मिल रहा है, और कंपनी लागत में कटौती कर रही है क्योंकि मस्क को उम्मीद है कि इस साल मंदी होगी।

टेस्ला की प्रतियोगिता के बारे में पूछे जाने पर, मस्क ने जवाब दिया कि वह चीन में कार कंपनियों का सम्मान करते हैं। वे इसे दुनिया का सबसे प्रतिस्पर्धी बाजार करार देते हैं। आने वाले दिनों में चीन की कोई कंपनी इलेक्ट्रिक कार बाजार में टेस्ला को कड़ी चुनौती दे सकती है। मस्क ने किसी भी चीनी वाहन निर्माता कंपना का नाम नहीं लिया।  
विज्ञापन

3 of 5
Tesla car - फोटो : Tesla
उन्होंने कहा, "वे सबसे मेहनती हैं और वे सबसे स्मार्ट तरीके से काम करते हैं। और ऐसे में हमारा अनुमान हैं, कि शायद चीन की कोई कंपनी है जिसके टेस्ला के बाद दूसरे नंबर पर होने की संभावना है।"

टेस्ला ने हाल ही में उत्तरी अमेरिका और यूरोप में अमेरिकी फैक्ट्री को चलाने और बिक्री बढ़ाने के लिए चीन के प्रमुख टॉम झू को प्रमोशन देकर हेड बनाया है। 

4 of 5
Tesla car - फोटो : For Reference Only
मस्क ने कहा, "हमारी टीम चीन में कामयाब हो रही है। और लगता है कि हम वास्तव में चीन में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को आकर्षित करने में सफल हैं। उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।"

टेस्ला ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा और चीन में धीमी मांग के की वजह से कीमतों में कटौती की है। इसके बाद अमेरिका और अन्य बाजारों में भी कीमतों में कटौती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tesla car - फोटो : istock
मस्क पहले भी चीनी कर्मचारियों और प्रतिस्पर्धियों की तारीफ कर चुके हैं।

साल 2021 में उन्होंने चीनी वाहन निर्माताओं को "दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी" कहा। मस्क ने कहा था कि उनमें से कुछ सॉफ्टवेयर में बहुत अच्छे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी कर्मचारी पिछले साल कोविड लॉकडाउन के दौरान टेस्ला की फैक्ट्रियों को चालू रखने के लिए "काफी कड़ी मेहनत कर रहे थे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें