फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV700: महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 के दाम बढ़ाए, जानें हर वैरिएंट की नई कीमतें

Fri, 27 Jan 2023 02:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra (महिंद्रा) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी ने Mahindra XUV700 एसयूवी की कीमतों में 64,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। SUV मॉडल लाइनअप इस समय दो सीरीज- MX और AX - में 23 वैरिएंट्स (पेट्रोल और डीजल) में उपलब्ध है। जिनकी कीमत 13.45 लाख रुपये से लेकर 25.48 लाख रुपये तक है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट की कीमत 13.45 लाख रुपये से शुरू होकर 19.88 लाख रुपये तक जाती है। जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 17.61 लाख रुपये से 23.60 लाख रुपये के बीच है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Mahindra XUV700 पेट्रोल की वैरिएंट्स के आधार पर नई एक्स-शोरूम कीमतें :
 
वैरिएंट कीमत (रुपये)
MX MT 5-सीटर 13.45 लाख
AX3 MT 5-सीटर 15.89 लाख
AX3 AT 5-सीटर 17.61 लाख
AX5 MT 5-सीटर 17.20 लाख
AX5 MT 7-सीटर 17.85 लाख
AX5 AT 5-सीटर 18.97 लाख
AX7 MT 7-सीटर 19.88 लाख
AX7 AT 7-सीटर 21.66 लाख
AX7 AT 7-सीटर L 23.60 लाख
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट्स क्रमशः 13.96 लाख रुपये से 22.32 लाख रुपये और 18.33 लाख रुपये से 25.48 लाख रुपये की प्राइस रेंज के भीतर उपलब्ध हैं। दो AWD, ऑटोमैटिक डीजल वैरिएंट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 23.74 लाख रुपये और 25.48 लाख रुपये है।

Mahindra XUV700 5-सीटर पेट्रोल और डीजल मॉडल की कीमत 13.45 लाख रुपये से 19.68 लाख रुपये के बीच है। जबकि 7-सीटर वैरिएंट की कीमत 19.88 लाख रुपये से 25.48 लाख रुपये के बीच है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 

4 of 6
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 डीजल की वैरिएंट्स के आधार पर नई एक्स-शोरूम कीमतें :
 
वैरिएंट कीमत (रुपये)
MX MT 5-सीटर 13.96 लाख
AX3 MT 5-सीटर 16.39 लाख
AX3 MT 7-सीटर 17.20 लाख
AX5 MT 5-सीटर 17.85 लाख
AX3 AT 5-सीटर 18.33 लाख
AX5 MT 7-सीटर 18.51 लाख
AX5 AT 5-सीटर 19.68 लाख
AX5 AT 7-सीटर 20.29 लाख
AX7 MT 7-सीटर 20.59 लाख
AX7 MT 7-सीटर L 22.32 लाख
AX7 AT 7-सीटर 22.48 लाख
AX7 AT 7-सीटर AWD 23.74 लाख
AX7 AT 7-सीटर L 24.21 लाख
AX7 AT 7-सीटर L AWD 25.48 लाख
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
इंजन पावर और गियरबॉक्स
Mahindra XUV700 पेट्रोल वैरिएंट में एक 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो इंजन मिलता है। यह इंजन 200 bhp का पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल वैरिएंट में 2.2-लीटर, 4-सिलेंडर mHawk टर्बो इंजन मिलता है। यह इंजन 155 bhp का पावर और 360 Nm का टॉर्क (एंट्री लेवल वैरिएंट में) जेनरेट करता है। वहीं, हायर वैरिएंट्स में यह इंजन 420Nm (MT) / 450 (AT) के साथ 185 bhp का पावर जेनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। निचले डीजल वैरिएंट सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाते हैं। इस एसयूवी में 4 ड्राइव मोड्स- जिप, जैप, जूम और कस्टम मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra XUV e8 Electric car - फोटो : Mahindra
आएगा इलेक्ट्रिक अवतार
घरेलू निर्माता ने पुष्टि की है कि वह Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन लाएगी। इस मॉडल को पिछले साल यूके में Mahindra XUV.e8 कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। इसका प्रॉडक्शन-रेडी वर्जन 80kWh और AWD सिस्टम तक की बैटरी पैक के साथ आएगा। इसमें लगभग 230bhp - 350bhp का पावर मिलेगा। इलेक्ट्रिक XUV.e8, ICE-पावर्ड XUV700 से लंबी, चौड़ी और ऊंची होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें