फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में सड़कों पर दौड़ेंगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानें उनकी खूबियों और लॉन्चिंग डेट के बारे में

Fri, 08 May 2020 05:26 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
इलेक्ट्रिक वाहन - फोटो : Amar Ujala
दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जानकारों का कहना है कि 2050 तक सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला होगा। भारत में भी कई कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं। कई इलेक्ट्रिक वाहनों के सफलता पूर्वक लॉन्च होने के बाद अब कई और इल्क्ट्रिक व्हीकल लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे वाहन हैं जो इसी साल यानी 2020 में ही लॉन्च होने वाले हैं। जानिए कुछ ऐसे ही वाहनों के बारे में जो अब तक लॉन्च हो चुके हैं और जो लॉन्च होने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Bajaj electric scooter Chetak - फोटो : Social
Bajaj Chetak Electric Scooter

बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक व्हीकल को जनवरी में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्कूटर को शुरुआती तौर पर पुणे और बेंगलूरू दो शहरों में ही बेचना शुरू किया। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये रखी है। स्कूटर की लॉन्चिंग के सिर्फ 15 दिनों के भीतर इस स्कूटर की 2000 से अधिक बुकिंग हुईं। Chetak Electric Scooter में IP67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी पैक लगा है। इसमें 3kWh की बैटरी पावर और 4,080W की मोटर दी गई है, जो कि 16 एनएम का टार्क जनरेट करती है। इसकी बैटरी एक घंटे में सिर्फ 25 फीसदी चार्ज होती है। स्कूटर में दो ड्राइव मोड्स Eco (इको) और Sport (स्पोर्ट) दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग के बाद इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। जबकि स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा। 
 
विज्ञापन

3 of 9
Auto Expo 2020 Hero Electric AE-47 Electric Bike - फोटो : Social Media
Hero Electric AE-47

दो पहिया हीरो ने इस साल ऑटो एक्सपो में अपनी मोटरसाइकिल AE-47 का प्रदर्शन किया था। यह मोटरसाइकिल 3.5kWh लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बाइक की कीमत 1.2 से 1.5 लाख रुपये के बीच होगी। बता दें कि पहले यह बाइक इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाली थी, लेकिन अब हीरो इलेक्ट्रिक ने इसकी लॉन्चिंग को 2021 यानी अगले साल तक के लिए टाल दिया है।   

4 of 9
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social
MG ZS EV

MG ने हाल ही में भारत में ZS EV लॉन्च की थी। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में यह कंपनी की पहली कार है। मार्च महीने में कार 116 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही है। बता दें कि एमजी मोटर की पहली कार Hector के जरिये भारतीय ऑटो सेक्टर में टॉप कंपनियों में शुमार हो गई। इसके बाद कंपनी ने अपनी दूसरी कार MG ZS EV (एमजी जेड एस ईवी) लॉन्च की है। कार की बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी बैटरी 44.5 केडब्ल्यूएच की और माइलेज 340 किलोमीटर का है। इसका इंजन 142 पीएस की पावर और 353 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार बाजार में 20.88 लाख रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने कार के लिए फास्ट चार्जर का विकल्प भी दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 9
Tata Nexon EV India - फोटो : Social Media
Tata Nexon EV

Tata Nexon को मार्च 2020 में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। 198 यूनिट की बिक्री के साथ यह कार मार्च में पहले नंबर पर रही है। कंपनी का मानना है कि लॉकडाउन के बाद नेक्सन इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री और बढ़ेगी। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किमी तक का सफर तय करती है। वहीं अगर आपका चार्जर फास्ट है, तो आपको सिर्फ गाड़ी चार्ज करने में मात्र 60 मिनट का समय लगता है। जबकि 15 एंपीयर प्लग पॉइंट से चार्ज करने पर 90 फीसदी बैटरी चार्ज करने के लिए 8.5 घंटे तक का समय लग जाता है। आमतौर पर इसकी बैटरी एक-दो सप्ताह तक प्रयोग में लाई जा सकती है। इस कार की कीमत 13.99 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। नेक्सॉन ईवी की लिथियम-आयन बैटरी 30.2kWh क्षमता की है। जो कि 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। 
विज्ञापन

6 of 9
Tata Motors-Altroz EV
Altroz EV

अगले 8 से 12 महीनों में टाटा मोटर्स के तीन और इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में आने वाले हैं। Tata Altroz EV कंपनी की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि Altroz EV फुल चार्जिंग के बाद 250 से 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। Altroz EV का डिजाइन हाल ही लॉन्च हुई अल्ट्रोज पेट्रोल मॉडल से थोड़ा अलग है। Altroz EV में सामने और पीछे के बंपर में कुछ बदलाव किया गया है। ब्लू हाइलाट्स के साथ अलॉय व्हील्स के डिजाइन बिल्कुल नए हैं। Altroz EV के पावरट्रेन में टाटा जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। इसे कंपनी के फास्ट चार्जर से एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 9
Mahindra e-XUV300  - फोटो : Mahindra
Mahindra e-XUV300

जानी मानी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा एक सस्ती ईवी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसे फरवरी में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। बता दें कि महिंद्रा की लोकप्रिय Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) XUV300 में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार eKUV100 के अलावा इलेक्ट्रिक कार eXUV300 को भी शोकेस किया था। कंपनी ने eKUV100 की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये रखी है। इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी में MESMA प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। महिंद्रा की सभी इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य में इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर तैयार किए जाएंगे। e-XUV300 एसयूवी में 350V और 380V पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा। eKUV100 एक बार चार्ज होने पर 130-150 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका मोटर 40kW का होगा जो 53 पीएस और 120 एनएम टार्क जनरेट करेगा। इसकी बैटरी को करीब 5 घंटे 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह कार इस साल के आखिरी तक लॉन्च की जा सकती है। लॉकडाउन के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हुई है। 

8 of 9
Audi E-tron
Audi India e-tron SUV

ऑडी इंडिया कंपनी ने कुछ दिन पहले हमें ई-ट्रॉन एसयूवी का वादा किया था। हालांकि कार को इस साल के आखरी तक लॉन्च किया जा सकता है। ऑडी की मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक कार ई-ट्रॉन में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो 405 बीएचपी की एक्सट्रीम पॉवर देती हैं। वहीं इसमें पहली बार वर्चुअल रिअर मिरर दिए गए हैं। वहीं यह कार एक बार चार्ज करने पर 400 किमी की दूरी तय कर सकती है। ऑडी ई-ट्रॉन में दोनों एक्सल पर दो इलेक्ट्रिक मोटर दी हैं, जो 265 किलोवॉट या 355 की पॉवर देती हैं। फ्रंट में 125 किलोवॉट और पीछे की तरफ 140 किलोवॉट की मोटर दी गई है। वहीं बूस्ट मोड में पॉवर आउटपुट 300 किलोवॉट या 408 बीएचपी और 664 एनएम टॉर्क तक पहुंच जाता है। ऑडी ई-ट्रॉन सिंगल चार्ज पर 400 किमी की दूरी तय कर लेती है। वहीं इस एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 6.6 सेकेंड में हासिल कर लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है। वहीं बूस्ट मोड में यह मात्र 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं इसे 11 किलोवॉट का एसी (अल्टरनेट करंट) चार्जर और ऑप्शनल 22 किलोवॉट के चार्जर से रिचार्जिंग की जा सकती है।
 
विज्ञापन

9 of 9
Jaguar electric I-Pace
Jaguar I-Pace

जगुआर कंपनी ने घोषणा की थी कि वह 2020 में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार I-Pace लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक कार में 90kWh की बैटरी के साथ दो मोटर का विकल्प होगा। जो कि 400 पीएस की पावर और 696 एनएम का टार्क जनरेट करेगी। उम्मीद है कि यह एक बार चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसकी बैटरी को 80 प्रतिशत चार्ज करने पर 90 मिनट लगते हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें