इलेक्ट्रिक स्कूटी
- फोटो : Adobe Stock
किस सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ हुई?
पंजाब में ईवी ग्रोथ का सबसे बड़ा योगदान दोपहिया सेगमेंट से आया है।
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 2024 के 19,858 यूनिट्स से बढ़कर 2025 में 27,264 यूनिट्स हो गई।
2023 में यह आंकड़ा 8,758 यूनिट्स था। जबकि 2026 के पहले तीन महीनों में ही 5,322 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर हो चुके हैं।
क्या चार-पहिया EV की मांग भी बढ़ रही है?
चार-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में भी तेजी आई है।
2024 में जहां 4,150 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 8,367 यूनिट्स हो गया।
2026 के शुरुआती तीन महीनों में 2,218 इलेक्ट्रिक कारें रजिस्टर हो चुकी हैं। जो इस सेगमेंट में बढ़ती रुचि को दिखाता है।