Electric Scooters In Bharat Mobility Expo 2025: भारत में क्लिन मोबिलिटी में भले ही इलेक्ट्रिक कारों की बात सबसे ज्यादा होती है, लेकिन बिक्री के मामले में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स सबसे आगे हैं। ऑटो एक्सपो में कई कंपनियों ने शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं।
भारत मंडपम में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दुनियाभर से कई वाहन कंपनियां शामिल हुई हैं। इस बार एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों को टार्गेट किया गया है। भारत में क्लिन मोबिलिटी में भले ही इलेक्ट्रिक कारों की बात सबसे ज्यादा होती है, लेकिन बिक्री के मामले में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स सबसे आगे हैं। एक्सपो में कई कंपनियों ने शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। आइए जानते हैं इनमें से कुछ ऐसे स्कूटरों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा हलचल मचाई।
विज्ञापन
2 of 4
River Indie Electric Scooter
- फोटो : अमर उजाला
River Indie
बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी रिवर ने एक्सपो में अपनी इंडी (Indie) इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया। इस ई-स्कूटर की खासियत है कि ये रफ एंड टफ डिजाइन के साथ आती है। कंपनी ने इसे हर तरह के काम करने के लिए डिजाइन किया है। इसे सवारी ले जाने से लेकर सामान ढोने और डिलीवरी तक के लिए काम में लाया जा सकता है। स्कूटर में 4kWh की लिथियम आयन बैटरी लगाई गई है जो फुल चार्ज में 110 किमी की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है, वहीं इसे 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में बस 3.7 सकेंड लगते हैं। कंपनी इसे 5 रंगों में पेश कर रही है। फिलहाल इसे केवल मेट्रो शहरों में ही खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
Suzuki E Access
- फोटो : अमर उजाला
Suzuki eAccess
सुजुकी ई-एक्सेस ऑटो एक्सपो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले प्रोडक्ट्स में से एक रही। यह कंपनी के पॉपुलर Access स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन है, जो फुल चार्ज पर 95km तक चल सकता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 71 किमी/घंटा है। फास्ट चार्जर की मदद से इसमें लगी 3.07 kWh कैपिसिटी की बैटरी को केवल 2.2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।
Honda Activa e
ऑटो एक्सपो में लॉन्च हुई होंडा की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा ई ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कंपनी ने इसमें 1.5 kWh की दो बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। फुल चार्ज पर ये स्कूटर 102 km की रेंज देने में सक्षम है। ये इलेक्ट्रिक स्कूट टीएफटी स्क्रीन, ब्लूटूथ और तीन राइडिंग मोड जैसे फीचर से लैस है। कंपनी ने शुरुआत में इसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के कुछ डिलरशिप पर उपलब्ध कराया है।