Hyundai Creta EV vs Maruti e Vitara: मारुति ई विटारा और हुंडई क्रेटा लॉन्च तो हो गई हैं, लेकिन इनकी रेंज, स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस को लेकर कई लोगों के मन में कन्फ्यूजन है। इस एक लेख में हम इन दोनों कारों की सभी खुबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके सारे कन्फ्यूजन दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 9
Maruti e Vitara Vs Hyundai Creta EV
- फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे बड़े मोटर शो ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2025) में बीते दिन दो दिग्गज कार निर्माताओं, मारुति सुजुकी और हुंडई ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश कीं. मारुति सुजुकी ने जहां अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitra से पर्दा उठाया, वहीं हुंडई ने भारतीय बाजार में अबतक की अपनी सबसे सस्ती ई-कार Creta Electric लॉन्च की. बाजार में दोनों नई इलेक्ट्रिक कारों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।
विज्ञापन
2 of 9
दोनों कारों की होगी कड़ी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
मारुति ई विटारा और हुंडई क्रेटा लॉन्च तो हो गई हैं, लेकिन इनकी रेंज, स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस को लेकर कई लोगों के मन में कन्फ्यूजन है। इस एक लेख में हम इन दोनों कारों की सभी खुबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके सारे कन्फ्यूजन दूर हो जाएंगे। अगर आप आने वाले दिनों में इन दोनों में एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये जानना आपके लिए काफी फायदेमेंद होगा।
विज्ञापन
3 of 9
हुंडई क्रेटा ईवी
- फोटो : अमर उजाला
Hyundai Creta EV vs Maruti e Vitara: डायमेंशन
डायमेंशन की बात करें इलेक्ट्रिक क्रेटा SUV की लंबाई 4340 मिमी, चौड़ाई 1790 मिमी, ऊंचाई 1655 मिमी और व्हीलबेस 2610 मिमी है. वहीं मारुति विटारा इलेक्ट्रिक की लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और उंचाई 1,635 मिमी और व्हीलबेस 2,700 मिमी बताई जा रही है.
4 of 9
हुंडई क्रेटा ईवी
- फोटो : अमर उजाला
Hyundai Creta EV vs Maruti e Vitara: बैंटरी और रेंज
हुंडई क्रेटा ईवी दो बैटरी पैक के साथ आ रही है, जिसमें पहली बैटरी 42kWh कैपेसिटी और दूसरी 51.4kWh कैपेसिटी की है. कंपनी का दावा है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक का 42kWh वेरिएंट एक बार फुल चार्ज पर 390 किलोमीटर चलेगा, जबकि 51.4kWh वेरिएंट की सिंगल चार्ज रेंज 473 किलोमीटर की होगी. यह सिर्फ 7.9 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है. क्रेटा इलेक्ट्रिक को पावर देने के लिए फ्रंट एक्सल पर एक सिंगल मोटर है जो आगे के पहियों को चलाती है. 51.4kWh वेरिएंट सिंगल मोटर के साथ 171hp पावर और 255Nm टॉर्क जनरेट करता है जबकि 42kWh वेरिएंट 135hp पावर जनरेट करता है.
विज्ञापन
5 of 9
ई विटारा में मिलेगी 500 किमी की रेंज
- फोटो : अमर उजाला
बात करें मारुति ई-विटारा की, तो मारुति की ये इलेक्ट्रिक कार दो बैटरी पैक विकल्प के साथ आएगी. जिसमें पहला विकल्प 49kWh कैपेसिटी का और दूसरा 61kWh कैपेसिटी का होगा. कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक विटारा एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी. आउटपुट की बात करें तो मारुति ई-विटारा का 49kWh वेरिएंट सिंगल मोटर के साथ 144 hp पावर जनरेट करता है जबकि इसका 61kWh वेरिएंट सिंगल मोटर के साथ 174 hp पावर जनरेट करता है. दोनों बैटरी विकल्प के साथ मोटर अधिकतम 189 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.
विज्ञापन
6 of 9
क्रेटा ईवी में 10.25 इंच के दो स्क्रीन
- फोटो : अमर उजाला
Hyundai Creta EV vs Maruti e Vitara: फीचर्स
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में खास तरह के एरो एलॉय व्हील्स और लो रोलिंग रेजिस्टेंस टायर्स दिए गए हैं. शानदार लुक के लिए इसके डुअल टोन मॉडल के पिछले हिस्से को सपोर्ट करने वाले C-पिलर को ब्लैक कलर के साथ फिनिश किया गया है. मौजूदा मॉडल की तुलना में इलेक्ट्रिक क्रेटा के रियर वाले हिस्से में कुछ बदलाव किए गए हैं. इनमें एक नया बम्पर शामिल है, जिसमें पिक्सेल जैसी डिटेलिंग है जो फ्रंट वाले हिस्से में भी मिलती है. इसके अलावा, इसके फ्रंट में एक फॉक्स स्किड प्लेट भी है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है. टेलगेट पर वेरिएंट नेम के बजाय 'इलेक्ट्रिक' बैज दिया गया है. बाहरी हिस्से की तरह, क्रेटा ईवी का केबिन भी आम क्रेटा से काफी मिलता-जुलता है. इसमें 10.25 इंच के दो स्क्रीन जिसमें से एक इंफोटेनमेंट और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए है. इसमें एक 8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन एसी और ऑटो-डिमिंग IRVM, सेंट्रल टचस्क्रीन वॉयस कमांड और ब्लूलिंक इन-कार कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है.
विज्ञापन
7 of 9
क्रेटा ईवी से दूसरे उपकरण होंगे चार्ज
- फोटो : अमर उजाला
ध्यान देने वाली बात है कि हुंडई ने सीट अपहोल्स्ट्री के लिए भी टिकाऊ मेटेरियल का इस्तेमाल किया है. स्टीयरिंग व्हील पर 'H' का निशान मोर्स कोड में उभरा हुआ है, जो इसे एक खास पहचान देता है. स्टीयरिंग के पीछे दाईं ओर एक शिफ्ट-बाय-वायर स्टॉक है, जो गियर बदलने की प्रक्रिया को इलेक्ट्रॉनिक रूप से संचालित करता है. इसमें तीन ड्राइव मोड्स (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट) को टॉगल करने के लिए एक रोटरी डायल दिया गया है. कार में 5 रिजनरेटिव मोड भी दिए गए हैं. इसके अलावा ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए सिंगल-पेडल ड्राइविंग (i-Pedal) सुविधा भी है. इसमें एक खास तरह प्लग-व्हीकल टू लोड यानी V2L चार्जिंग प्लग है जो पीछे की बेंच के नीचे दिया गया है, जिससे अन्य उपकरणों को चार्ज किया जा सकता है.
8 of 9
क्रेटा ईवी 6 एयरबैग से है लैस
- फोटो : अमर उजाला
कार के अंदर ही पेमेंट करने की सुविधा है, जिसे चार्जिंग स्टेशनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय ही आप बिना किसी बाहरी डिवाइस या ऐप का इस्तेमाल किए, सीधे अपने वाहन के इन्फोटेनमेंट सिस्टम के माध्यम से चार्जिंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे. Creta Electric में लेवल 2 ADAS सूट, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट पार्किंग सेंसर, रेन सेंसिंग वाइपर, और हिल-स्टार्ट और डीसेंट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं.
मारुति ई विटारा में हैं 7 एयरबैग
- फोटो : अमर उजाला
अब बात करें मारुति ई विटारा के फीचर्स की तो इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने एक मॉर्डन इलेक्ट्रिक SUV के रूप में डिजाइन किया है। इसके कुछ खास फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल स्क्रीन के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम, स्प्लिट-फोल्डिंग सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और ISOFIX चाइल्ड शामिल हैं. इसके अलावा ई-विटारा में मिलने वाले एडवांस फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ट्रेल ड्राइव मोड, हिल डिसेंट कंट्रोल, सिंगल-ज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, साइड और कर्टेन 7 एयरबैग, हीटेड मिरर और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल हैं.