फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FADA रिपोर्ट: मई 2025 में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री ने पहली बार पार किया 4% का आंकड़ा

Sun, 08 Jun 2025 01:56 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EV Sales: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की मई 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, पैसेंजर ईवी (इलेक्ट्रिक कार) की खुदरा बिक्री कुल बिक्री का 4% से अधिक हो गई है, जो एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
1 of 7
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ी - फोटो : Amar Ujala
FADA द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री कुल पैसेंजर वाहनों का 4% से अधिक रही, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 2.6% था। यह उपभोक्ताओं में ईवी को लेकर बढ़ते रुझान को दर्शाता है।
विज्ञापन

2 of 7
Mahindra XEV 9e - फोटो : Mahindra
मई में 12,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन बिके
FADA डेटा के अनुसार, मई 2025 में देशभर में कुल 12,304 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या केवल 8,029 यूनिट थी। अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 12,233 यूनिट था, यानी मई में इसमें हल्की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन

3 of 7
MG Windsor EV - फोटो : MG Motor
ऑटो सेक्टर में कुल 5% की वृद्धि दर्ज
FADA की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मई 2025 में कुल ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री में 5% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि सभी प्रमुख श्रेणियों में दर्ज की गई, हालांकि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में गिरावट देखने को मिली।

4 of 7
Ather Rizta Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
टू-व्हीलर सेगमेंट का सबसे बेहतर प्रदर्शन
सेगमेंट-वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो टू-व्हीलर सेगमेंट ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जहां 7.3% की सालाना बढ़त देखी गई। इसके बाद थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 6.2% की वृद्धि, और ट्रैक्टर सेगमेंट में 2.7% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

5 of 7
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
ग्रामीण मांग ने दी टू-व्हीलर सेगमेंट को रफ्तार
FADA के अनुसार, शादी के शुभ मुहूर्त, अच्छी रबी फसल और मानसून से पहले की मांग ने टू-व्हीलर सेगमेंट को मजबूती दी है। हालांकि, एंट्री लेवल वाहनों में फाइनेंसिंग की दिक्कतों के कारण 2% की गिरावट भी देखी गई है।
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Maruti Suzuki
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में गिरावट
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट को नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्वेंटरी लेवल ज्यादा होना, कमजोर कंज्यूमर सेंटिमेंट, बॉर्डर इलाकों (जैसे पंजाब, राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर) में तनाव और मार्जिन मनी की चुनौतियों ने इस सेगमेंट को प्रभावित किया। बुकिंग तो अच्छी हुई लेकिन रीटेल कंवर्जन कमजोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्लोबल सप्लाई चेन और लागत दबाव - फोटो : Nissan
ग्लोबल सप्लाई चेन और लागत दबाव
FADA ने यह भी चेताया कि आने वाले समय में ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट, खासकर रेयर-अर्थ मटेरियल्स की कमी और भू-राजनीतिक तनाव, शहरी ग्राहकों की धारणा और लागत पर दबाव बना सकते हैं। इसका असर ईवी ग्रोथ पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें