Traffic violation
- फोटो : X/@MihirkJha
सिविक ड्यूटी के साथ-साथ पैसे कमाने का मौका
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इस पहल को एक जन-आंदोलन बनाना चाहती है। इसलिए हर महीने टॉप रिपोर्ट करने वालों को नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं। लोगों के द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट की संख्या के आधार पर, पहले पुरस्कार 50,000 रुपये, दूसरा 25,000 रुपये, तीसरा 15,000 रुपये और चौथा पुरस्कार 10,000 रुपये कमाए जा सकते हैं।
इस पहल के पीछे हैं डीसीपी ट्रैफिक एसके सिंह, जिनका मकसद है कि आम लोग भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में भागीदार बनें। इससे दिल्ली की सड़कों को और सुरक्षित और अनुशासित बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें - Renault-Nissan: रेनो को मिली सीसीआई से मंजूरी, भारत में निसान की हिस्सेदारी भी होगी अब पूरी तरह उसके पास