Maruti Suzuki BS6 Cars
- फोटो : Maruti Suzuki
टाटा इन कारों पर करेगी फोकस
वहीं देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पहली से बीएस6 इंजन को बनाना शुरू कर चुकी है। वहीं साल भर के भीतर तकरीबन सभी कारों को बीएस6 में अपग्रेड कर दिया है। इनमें बेस्ट सेलिंग कार ऑल्टो और बलेनो को पिछले साल अप्रैल 2019 में अपग्रेड किया जा चुका है। जबकि वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर को जून 2019, अर्टिगा को जुलाई 2019, XL6 को अगस्त 2019, S-Presso को सितंबर 2019 में अपग्रेड किया जा चुका है। वहीं इको, सिलेरियो, सुपर कैरी, सियाज को जनवरी 2020 और विटारा ब्रेजा और इग्निस को फरवरी 2020 में नए उत्सर्जन मानकों में अपग्रेड कर चुके हैं। वहीं टाटा मोटर्स अब नेक्सन, अल्ट्रोज, टियागो, टिगोर, हैरियर और नेक्सन इलेक्ट्रिक पर ही फोकस रखेगी।