फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati Diavel V4: डुकाटी डायवेल V4 भारत में लॉन्च, रणवीर सिंह को बनाया ब्रांड एंबेसडर

Tue, 08 Aug 2023 02:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ducati Diavel V4 Launched in India - फोटो : Ducati
मशहूर लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने भारतीय बाजार में Diavel V4 को लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.91 लाख रुपये तय की गई है। Ducati Diavel V4 (डुकाटी डायवेल वी4) की डिलीवरी नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के सभी डुकाटी स्टोर्स पर तुरंत शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, डुकाटी इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बैसेडर बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
लुक और कलर
डुकाटी डायवेल वी4 को दो कलर ऑप्शंस - डुकाटी रेड और थ्रिलिंग ब्लैक में पेश किया गया है। मोटरसाइकिल को एक पावर क्रूजर के रूप में डिजाइन किया गया है जिसमें एक 20 लीटर ईंधन क्षमता वाला मस्क्युलर फ्यूल टैंक, एक फ्लैट हेडलैंप, सिंगल साइड स्विंगआर्म और एक साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट रखा जा सकता है। दरअसल, Diavel V4 अपनी डिजाइन लैंग्वेज के लिए काफी मशहूर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का टीएफटी कलर डिस्प्ले है जिसमें डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है। अन्य फीचर्स में राइडिंग मोड, पावर मोड, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल, डेटाइम रनिंग लाइट, डुकाटी ब्रेक लाइट, क्रूज कंट्रोल, सभी एलईडी लाइटिंग, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स और बहुत कुछ शामिल हैं।
 

4 of 5
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
इंजन पावर और गियरबॉक्स
डुकाटी डायवेल वी4 में 1,158 सीसी का वी4 ग्रांटुरिस्मो इंजन लगा है। यह इंजन 10,750 आरपीएम पर 165 बीएचपी का पावर और 7,500 आरपीएम पर 126 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इसे क्विक-शिफ्टर और ऑटो-ब्लिपर के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इंजन को हर 60,000 किमी चलने के बाद वाल्व क्लीयरेंस की जरूत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
डुकाटी Diavel V4 के लिए एल्यूमीनियम से बने मोनोकॉक फ्रेम का इस्तेमाल कर रही है। इसके फ्रंट में 50 मिमी अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। दोनों यूनिट्स पूरी तरह से एडजस्टेबल हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ब्रेम्बो स्टाइलमा मोनोब्लॉक कैलिपर्स के साथ डबल 330 मिमी डिस्क ब्रेक हैं और रियर में ब्रेम्बो से दो-पिस्टन कैलिपर्स के साथ 265 मिमी डिस्क ब्रेक हैं। मोटरसाइकिल कॉर्नरिंग एबीएस के साथ भी आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें