फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Driving in Fog: कोहरे में गाड़ी चलाना खतरे से नहीं है खाली, सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

Mon, 09 Jan 2023 08:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Driving in Fog - फोटो : Amar Ujala
हाड़ कंपा देने वाले इस भीषण ठंड में वाहन चलाना बेहद मुश्किल भरा हो सकता है। खासकर कोहरे में गाड़ी चलाना एक चुनौतीपूर्ण और खतरनाक अनुभव हो सकता है। कोहरे से जन-जीवनन अस्त-व्यस्त हो जता है। फॉग में जैसे-जैसे विजिबिलिटी का स्तर कम होता जाता है और लोगों को ड्राइविंग में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर घर से बाहर निकलना बहुत जरूरी हो तभी ड्राइवर करना बेहतर होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कुछ अहम टिप्स। 
विज्ञापन

2 of 8
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
स्पीड कम रखें
अपना संयम बनाएं रहें और धीमी रफ्तार से ड्राइव करें। अपने और अपने सामने चलने वाली कार के बीच अच्छी-खासी जगह छोड़कर चलें। इससे आप कोहरे की स्थिति में आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
हाई-बीम लाइट के इस्तेमाल से बचें
हाई बीम सिर्फ कोहरे को प्रतिबिंबित करेगा और सड़क पर देखने में कठिनाई पैदा करेगा। इसके अलावा हाई-बीम लाइटें भी उनके सामने पानी की बूंदों को प्रतिबिंबित करती हैं और इसकी वजह से, एक चकाचौंध पैदा करती हैं जिससे आपके सामने क्या है यह देखना बहुत कठिन हो जाता है। फॉग में कम विजिबिलिटी की स्थिति में वाहन चलाते समय, लो-बीम लाइट ज्यादा प्रभावी होती हैं। 

4 of 8
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सड़क चिह्नों का इस्तेमाल करें
यदि आप आगे की सड़क नहीं देख सकते हैं, तो सड़क पर बने रहने के लिए सड़क के दाहिने किनारे या चित्रित सड़क चिह्नों का इस्तेमाल एक गाइड के रूप में करें। 
विज्ञापन

5 of 8
पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में। - फोटो : ANI
सड़क पर अतिरिक्त सावधानी बरतें
इस तथ्य के बावजूद कि ड्राइविंग पर हमेशा निरंतर ध्यान देने की जरूरत होती है, जब आपके वाहन के चारों ओर अंधाधुंध कोहरा हो तो सतर्क रहना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आपका ध्यान बंटे नहीं इसके लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, और कार के अंदर तेज म्यूजिक से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
घना कोहरा - फोटो : एएनआई
घने कोहरे में, वाहन को खड़ी कर दें
कोहरे में वाहन चलाते समय सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। यदि परिस्थितियाँ बहुत खतरनाक हैं, तो वाहन को सड़क से कहीं सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दें और कोहरा छंटने का इंतजार करना सबसे अच्छा हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आपकी कार की हैजार्ड लाइटें चालू हैं ताकि सड़क पर चलने वाली अन्य कारें आपको देख सकें और सुरक्षित तरीके से आपके बगल से निकल सकें। 
विज्ञापन

7 of 8
Windshield Fog - फोटो : For Reference Only
अपनी विंडस्क्रीन और खिड़कियां साफ रखें
कार की खिड़कियों और विंडस्क्रीन पर भांप जमने से, सड़क पर कुछ भी देखने बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए इन्हें बार-बार साफ करना जरूरी होता है। आपको अपने पास एक कपड़ा रखना चाहिए ताकि आप उन्हें बार-बार रगड़ सकें। आप कार के हीटर का इस्तेमाल करके अपने वाहन के अंदर जमने वाले भांप को भी कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
कार पर रिफ्लेक्टर टेप - फोटो : For Reference Only
रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं 
निजी वाहन के पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर और व्यवसायिक वाहनों में आगे सफेद व पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाना अनिवार्य है। बहुत जरूरी न हो तो कोहरे में यात्रा करने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें