फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधे के साथ खिंचवाई MG Hector की फोटो, तो ग्राहक पर आगबबूला हुई कंपनी, जानें क्या है माजरा

Sat, 07 Dec 2019 08:48 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Donkey Pulls MG Hector SUV - फोटो : Arun Panwar/ Youtube
चीन के ऑटोमोबाइल ग्रुप SIAC मोटर कार्पोरेशन के अधिगृहण वाली कंपनी मॉरिस गैराजेज MG Motor इंडिया अपने एक ग्राहक से बेहद नाराज है। ग्राहक ने एमजी मोटर की एसयूवी MG Hector की एक जानवर के साथ वीडियो पोस्ट की है, जिसके बाद एमजी मोटर ने ग्राहक को कंपनी को बदनाम करने के चलते कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

2 of 6
Donkey Pulls MG Hector SUV - फोटो : Arun Panwar/ Youtube

क्लच में दिक्कत

दरअसल राजस्थान के एक शख्स ने बड़े शौक से MG Hector खरीदी। वहीं उसे गाड़ी के क्लच में कुछ दिक्कत पेश आ रही थी। उस ग्राहक ने कंपनी के डीलर से संपर्क किया, लेकिन उसकी शिकायत का कोई हल नहीं निकला और उसके साथ बदतमीजी की गई।
विज्ञापन

3 of 6
Donkey Pulls MG Hector SUV - फोटो : Arun Panwar/ Youtube

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जिसके बाद ग्राहक ने फैसला किया कि एमजी हेक्टर को गधे से खिंचवाया जाए। ग्राहक ने बकायदा डीलरशिप के सामने हेक्टर को गधे से खिंचवाया और उसकी वीडियो भी बनवाई। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अरुण पंवार के यूट्यूब चैनल पर इसे सबसे पहले पोस्ट किया गया।

4 of 6
Donkey Pulls MG Hector SUV - फोटो : Arun Panwar/ Youtube

मालिक ने निजी स्वार्थ दिखाया

यह घटना तीन दिसंबर की है, वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी के संज्ञान में यह बात आई। फेसबुक पर एमजी हेक्टर क्लब इंडिया के एक सदस्य हेमकांत जैन ने कंपनी को इस बारे में जानकारी दी। एमजी हेक्टर ने ग्राहक के बारे में जानकारी जुटाई और कहा कि हेक्टर ने मालिक ने अपना निजी स्वार्थ दिखाया है, और ब्रांड के ‘कस्टमर फर्स्ट’ अप्रोच का अनुचित तरीके से लाभ उठाया है।
विज्ञापन

5 of 6
Donkey Pulls MG Hector SUV - फोटो : Arun Panwar/ Youtube

आरोपों का किया खंडन

एमजी इंडिया का कहना है कि वह अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का पुरजोर तरीके से खंडन करती है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि वह वाहन मालिक के खिलाफ जरूरी कार्रवाई भी करेगी, क्योंकि उसे उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MG Hector - फोटो : Social

कीमत 12.48 लाख से 17.28 लाख रुपये तक

एमजी मोटर ने इस साल जून में एमजी हेक्टर को लॉन्च किया था और कंपनी अभी तक 13 हजार से ज्यादा हेक्टर बेच चुकी है। नवंबर में कंपनी ने 3,239 यूनिट्स बेची हैं। वहीं कंपनी के पास बुकिंग का आंकडा 30 हजार को पार गया है। कंपनी ने हेक्टर को तीन वेरियंट Style, Smart और Sharp में लॉन्च किया है। हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 12.48 लाख से शुरू हो कर 17.28 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें