फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Film Vehicles: काले शीशे वाली कारों के आए बुरे दिन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया ये काम

Wed, 14 Sep 2022 07:49 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शीशे काले कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि फिल्म चढ़ी हुई कारों के साथ ही नाबालिगों पर भी नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 4
कार में काले शीशों पर कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाती है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि अब दिल्ली में दिल्ली पुलिस उनको पकड़ेगी जिन्होंने कार के शीशों पर नियमों को तोड़ते हुए फिल्म चढ़ाई है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने दी ये जानकारी

2 of 4
काले शीशे वाली कारों पर सख्त दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि आज से, #DelhiTrafficPolice उन लोगों को दंडित करेगी, जिनके पास अनुमेय सीमा से अधिक टिंटेड ग्लास/ग्लास फिल्म है। साथ ही बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले नाबालिगों पर भी नजर रखेंगे और वाहन मालिकों को दंडित करेंगे। इसी के साथ पुलिस ने एक फोटो भी शेयर की जिसमें लिखा है कि तेनु काला चश्मा जचदा है, गड्डी ते काले शीशे नहीं।
विज्ञापन

क्या कहता है नियम

3 of 4
टिंटेड ग्लास - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप अपनी कार में टिंटेड ग्लास का उपयोग करते हैं तो उसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। नियम के मुताबिक विंडस्क्रीन और रियर विंडो ग्लास की पारदर्शिता कम से कम 70 फीसदी होनी चाहिए जबकि साइड विंडो के ग्लास की पारदर्शिता कम से कम 50 फीसदी होनी चाहिए। इससे कम होने पर पुलिस चालान काट सकती है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे आदेश

4 of 4
टिंटेड ग्लास - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में निर्भया जैसी घटना सामने आने के बाद से ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में काले शीशे करने पर बैन लगाया हुआ है। इसके बाद से ही समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं जिस दौरान टिंटेड ग्लास वाली कारों को रोका जाता है और उनके चालान काटने के साथ ही शीशों पर चढ़ी फिल्म भी हटाई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें