दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि फरवरी 2026 तक राजधानी की सड़कों पर 7,000 से 8,000 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इसके साथ ही दिल्ली देश की "इलेक्ट्रिक व्हीकल कैपिटल" के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगी।
अभी कितनी ई-बसें चल रही हैं
फिलहाल दिल्ली में करीब 3,400 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जबकि मंत्री पद संभालने के समय यह संख्या सिर्फ 400 थी। पंकज सिंह ने बताया कि इस साल के अंत तक यह संख्या बढ़कर 6,000 तक पहुंच जाएगी।
उन्होंने कहा, "दिल्ली में रूट के हिसाब से 7,000 से 8,000 बसों की जरूरत है और हमें पूरा भरोसा है कि फरवरी तक हम यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे।"
यह बयान उन्होंने सोमवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इंडिया क्लीन ट्रांसपोर्टेशन समिट 2025 के दौरान दिया।
यह भी पढ़ें - Suzuki: तोशिहिरो सुजुकी का बड़ा एलान- सुजुकी भारत में करेगी 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश