फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: मेट्रो कार्ड खोने की टेंशन खत्म, अब मोबाइल ही बनेगा मेट्रो कार्ड

Mon, 02 Feb 2026 10:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो के यात्री अब फिजिकल स्मार्ट कार्ड साथ रखने या उसके खो जाने की चिंता करने की परेशानी से बच सकते हैं। आपका स्मार्टफोन ही आपके मेट्रो कार्ड का काम कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Sharma

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए सफर अब और आसान हो गया है। अब न तो फिजिकल स्मार्ट कार्ड साथ रखने की चिंता रहेगी और न ही उसके खोने का डर। दिल्ली मेट्रो ने एक QR-आधारित डिजिटल/वर्चुअल स्मार्ट कार्ड सुविधा शुरू की है। जिससे आपका स्मार्टफोन ही मेट्रो कार्ड बन जाएगा, वो भी बार-बार नया टिकट बनाए बिना।

स्मार्टफोन बनेगा आपका मेट्रो कार्ड
नई सुविधा के तहत यात्री एक रीयूजेबल (बार-बार इस्तेमाल होने वाला) QR कोड बना सकते हैं। यही QR कोड कई यात्राओं के लिए मान्य रहेगा, जब तक उसमें बैलेंस मौजूद है। इससे काउंटर पर लाइन लगाने, टोकन लेने या कार्ड रिचार्ज की झंझट खत्म हो जाती है। 

विज्ञापन

2 of 5
Delhi Metro Train - फोटो : Freepik

यह सुविधा काम कैसे करती है?
दिल्ली मेट्रो के ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट्स पहले से QR स्कैनिंग को सपोर्ट करते हैं। आधिकारिक एप से जेनरेट किया गया मल्टी-जर्नी क्यूआर कोड हर एंट्री और एग्जिट पर स्कैन किया जा सकता है। 

जब तक बैलेंस रहता है, वही एक क्यूआर कोड लगातार मान्य रहता है, हर ट्रिप के लिए नया कोड बनाने की जरूरत नहीं। 

कौन-सा ऐप डाउनलोड करना होगा?
यह सुविधा Delhi Metro Sarthi (दिल्ली मेट्रो सारथी) एप पर उपलब्ध है।

  • एप फ्री है
  • एंड्रॉयड और आईओएस - दोनों पर उपलब्ध है

 

विज्ञापन

3 of 5
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Sharma

फोन को मेट्रो कार्ड बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से दिल्ली मेट्रो सारथी एप डाउनलोड करें।
स्टेप 2: मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और ओटीपी से वेरिफिकेशन पूरा करें।
स्टेप 3: होम स्क्रीन पर वर्चुअल स्मार्ट कार्ड विकल्प चुनें।
स्टेप 4: कम से कम 150 रुपये का शुरुआती रिचार्ज करें (कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं)।
स्टेप 5: रिचार्ज पूरा होते ही आपका मल्टी-यूज QR कोड एक्टिव हो जाएगा।

अब हर यात्रा में इसी QR कोड को AFC गेट पर स्कैन करें- एंट्री और एग्जिट दोनों के लिए। 

4 of 5
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Sharma

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?

  • फिजिकल कार्ड रखने की जरूरत नहीं
  • कार्ड खोने या खराब होने का झंझट खत्म
  • हर ट्रिप के लिए नया टिकट नहीं बनाना पड़ेगा
  • स्टेशन पर लंबी कतारों से राहत
  • रिचार्ज और यात्रा - सब कुछ मोबाइल पर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Adobe Stock
डिजिटल सफर की ओर बड़ा कदम 

QR-आधारित वर्चुअल स्मार्ट कार्ड सुविधा से दिल्ली मेट्रो का सफर और तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल हो गया है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो मेट्रो कार्ड भी अब उसी में है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें