फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Cars: व्हाट्सएप नंबर जारी करने के दो दिनों के भीतर मिली 2000 शिकायतें, सरकार जब्त करेगी पुराने वाहन

Thu, 06 Oct 2022 12:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुराने वाहन होंगे जब्त - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार को रेजिडेंट वेलफेयर और मार्केट एसोसिएशनों से पुराने वाहनों को उनके परिसरों में पार्क किए जाने की लगभग 2,000 शिकायतें मिली हैं। इस उद्देश्य के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने के दो दिनों के भीतर ये शिकायतें आईं हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने पार्क किए गए पुराने वाहनों के बारे में डिटेल्स साझा करने के लिए आरडब्ल्यूए और बाजार संघों के लिए एक नंबर 8376050050 जारी किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
पुराने वाहन होंगे जब्त - फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग ने अभी तक शिकायतों की जांच नहीं की है। विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "नंबर जारी करने के दो दिनों के भीतर, हमें दिल्ली भर से 2,000 शिकायतें मिलीं। हालांकि, शिकायतों को वेरिफाइ करने की जरूरत है।" लोग उन वाहनों की तस्वीरें भेज रहे हैं जो उन्हें पुराने लगते हैं लेकिन अब अधिकारियों को अपने डेटाबेस में वाहनों के पंजीकरण के डिटेल्स को सत्यापित करना होगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे वाकई ज्यादा उम्र के हैं और दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पुराने वाहन होंगे जब्त - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी में करीब 25 लाख ऐसे वाहन हैं। अधिकारी का कहना है कि "अगर हम इन वाहनों को सार्वजनिक स्थानों पर पार्क करने के लिए अनुपयुक्त पाते हैं, तो हमारी टीमों को भेज दिया जाएगा, और वे वाहनों को जब्त कर लेंगे और उन्हें तुरंत स्क्रैपिंग के लिए अधिकृत स्क्रैपर को सौंप देंगे।" 

4 of 5
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : For Reference Only
सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में आदेश दिया था कि दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें कहा गया था कि आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के 2014 के एक आदेश के मुताबिक 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को सार्वजनिक स्थानों पर पार्क करने की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली-एनसीआर में 15 साल से पुराने वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। - फोटो : For Reference Only
इस साल की शुरुआत में, लगभग दो लाख डीजल वाहन जो 10 साल से ज्यादा पुराने हैं, उनका पंजीकरण रद्द कर दिया गया था। पिछले हफ्ते, परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में पुराने वाहनों को चलाने के खिलाफ लोगों को आगाह करते हुए कहा था कि ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा, "अब, यह पता चला है कि इन आदेशों के बावजूद, ऐसे वाहन अभी भी दिल्ली की सड़कों पर चलते हैं और खड़े पाए जाते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें