auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
70 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च
सात से 12 फरवरी तक चलने वाले ऑटो एक्सपो में इस साल तकरीबन 70 नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। वहीं जो कंपनियां पहले ही अपनी गाड़ियों को बीएस6 इंजन में अपग्रेड कर चुकी हैं, वे फायदे में रही हैं। इस समय मारुति तकरीबन 10 से ज्यादा गाड़ियों को बीएस6 में अपग्रेड कर चुकी है और पांच लाख से ज्यादा बीएस6 गाड़ियां बेच चुकी है। इस समय़ मारुति ऑल्टो, ईको, एस-प्रेसो, सिलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, अर्टिगा और XL6 बीएस6 इंजन में आ चुकी हैं। मारुति ने अपनी पहली बीएस6 गाड़ी अप्रैल 2019 में लॉन्च की थी।