इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर कंपनी टेस्ला ने इस बार इलेक्ट्रिक ट्रक को लॉन्च किया है। कंपनी इस ट्रक पर 1.6 मिलियन किमी. तक की गारंटी देगी। साल 2019 से इसका प्रॉडक्शन शुरू हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Tesla Semi truck
यह इलेक्ट्रिक ट्रक मात्र 5 सेकेंड में शून्य से 60 mph (96 किमी/घंटा) की स्पीड पकड़ लेता है। करीब 36 टन वजन के साथ ट्रक को इस स्पीड तक पहुंचने में 20 सेकेंड लगेंगी।
विज्ञापन
एक बार चार्ज होकर यह इलेक्ट्रिक ट्रक 800 किमी. तक चल सकता है। जबकि मात्र आधा घंटा चार्ज किया जाए तो यह 400 किमी. की रेंज तक चल सकता है।
4 of 5
Tesla Semi truck
यह ट्रक 40 टन तक वजन आराम से ले जाएगा। इतने वजन के साथ यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड पकड़ सकता है।
6 व्हील वाले इस ट्रक में चार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं जो ट्रक के बेस में लगी बैटरी से पावर लेती है। इसी प्रकार के इंजन का इस्तेमाल Tesla Model 3 कार में किया गया था।