फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिश्यू से साफ करते हैं कार की टचस्क्रीन?: हो जाएं सावधान, डिस्प्ले हो सकती है खराब; यह हैक बचाएगा हजारों रुपये

Sat, 20 Jun 2026 07:21 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Touchscreen Cleaning Tips: कार को चमकता हुआ देखना किस कार लवर को नहीं पसंद होता। वह किसी न किसी तरह समय निकालकर अपने कार को जरूर साफ करते हैं, लेकिन क्या आप भी अपनी गाड़ी के टचस्क्रीन को टिश्यू से साफ करते हैं? अगर हां, तो आपकी यह आदत धीरे-धीरे स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकती है। जानिए ऐसा क्यों है और कौन-सी आसान ट्रिक स्क्रीन को लंबे समय तक नई जैसी रख सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Dashboard Cleaning Hack: आजकल नई कारों में बड़ी टचस्क्रीन और प्रीमियम ग्लॉसी डैशबोर्ड आम हो चुके हैं। ये फीचर्स कार के इंटीरियर को आधुनिक और आकर्षक बनाते हैं, लेकिन इनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी होती है। कई लोग स्क्रीन पर जमी धूल या फिंगरप्रिंट्स को हटाने के लिए टिश्यू पेपर या पेपर टॉवल का इस्तेमाल करते हैं। यह देखने में आसान जरूर लगता है, लेकिन उनकी यही आदत स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
क्यों खतरनाक हो सकता है टिश्यू या पेपर टॉवल?
  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, टिश्यू और पेपर टॉवल की सतह उतनी मुलायम नहीं होती जितनी दिखाई देती है। इनमें मौजूद खुरदुरे फाइबर स्क्रीन पर मौजूद धूल के कणों को घसीटते हैं, जिससे बेहद महीन खरोंचें पड़ने लगती हैं।
  • शुरुआत में यह नुकसान नजर नहीं आता, लेकिन कुछ समय बाद स्क्रीन की चमक कम होने लगती है और धूप में डिस्प्ले धुंधला दिखाई देने लगता है। फिंगरप्रिंट्स और दाग भी पहले की तुलना में ज्यादा नजर आने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
माइक्रोफाइबर कपड़ा भी हमेशा सुरक्षित नहीं
  • कई लोग माइक्रोफाइबर कपड़े को सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं, लेकिन अगर वह पहले से धूल भरा हो या सही तरीके से साफ न किया गया हो, तो वह भी स्क्रीन पर बारीक खरोंच छोड़ सकता है।
  • यानी सिर्फ कपड़े का प्रकार ही नहीं, उसकी स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
कॉफी फिल्टर बना सकता है काम आसान
  • ऐसे में एक्सपर्ट्स एक सस्ता और मजेदार विकल्प सुझाते हैं, कॉफी फिल्टर का।
  • कॉफी फिल्टर की बनावट समान और लिंट-फ्री होती है। यह स्क्रीन पर रेशे नहीं छोड़ता और न ही सतह को नुकसान पहुंचाता है।
  • यही वजह है कि इसे संवेदनशील स्क्रीन और ग्लॉसी पैनलों की सफाई के लिए उपयोगी माना जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
कैसे करें सही तरीके से सफाई?
  • सफाई करते समय सबसे बड़ी गलती लोग करते हैं कि वह क्लीनिंग स्प्रे सीधे स्क्रीन पर छिड़क देते हैं।
  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे नमी स्क्रीन के किनारों या इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों तक पहुंच सकती है, जिससे नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
  • तो सही तरीका क्या है? देखिए इसके लिए पहले स्क्रीन-सेफ इंटीरियर क्लीनर को हल्के से कॉफी फिल्टर पर लगाएं और फिर स्क्रीन को धीरे-धीरे एक दिशा में साफ करें।
  • इसके बाद दूसरे सूखे कॉफी फिल्टर से स्क्रीन को हल्के हाथों से पोंछकर बची हुई लकीरों को हटा दें।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
किन क्लीनर्स से बचना चाहिए?
  • कार की टचस्क्रीन पर सामान्य ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, खासकर उन प्रोडक्ट्स का, जिनमें अमोनिया मौजूद हो।
  • ऐसे केमिकल्स स्क्रीन की प्रोटेक्टिव कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लंबे समय में डिस्प्ले की क्वालिटी प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
छोटा बदलाव, बड़ा फायदा
  • एक साधारण कॉफी फिल्टर का इस्तेमाल आपको महंगी स्क्रीन रिपेयर या रिप्लेसमेंट से बचा सकता है। 
  • यह तरीका न केवल बेहद किफायती है, बल्कि स्क्रीन की चमक, स्पष्टता और लाइफ बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें