Citroen C21
- फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
सबकॉम्पैक्ट यूवी CC21 में फ्लेक्सी फ्यूल सिस्टम होगा, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। खास बात यह होगी कि इसकी पेट्रोल मोटर पेट्रोल के साथ एथेनॉल पर भी चल सकेगी। यानी कि यह भारत की पहली बॉयोफ्यूल कार होगी। कंपनी को उम्मीद है कि इस यूवी के आने से वह भारत के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।
क्या है सी-क्यूब प्रोग्राम
CC21 प्रोडक्ट Citroen के स्मार्ट कार प्लेटफॉर्म सी-क्यूब प्रोग्राम पर बेस्ड है। जिसे खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए ही बनाया गया है। इसे कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफार्म (सीएमपी) भी कहा जाता है, जिस पर प्यूजो 208 को भी बनाया गया है। सीसी21 बॉयोफ्यूल और इलेक्ट्रिक वर्जन बाकी दूसरी कारों CC24 में भी पेश किया जाएगा, जिसका मुकाबला किआ सोनेट और ह्यूंदै वेन्यू से होगा। इसे 2022 में पेश किया जाएगा।