फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बननी शुरू हुई शानदार Citroen C5 Aircross SUV, बस अब लॉन्चिंग की है तैयारी!

Sat, 01 Aug 2020 12:47 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Citroen C5 Aircross - फोटो : For Refernce Only
फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी PSA ने अपनी Citroen C5 एयरक्रॉस एसयूवी के साथ भारत में विधिवत एंट्री कर ली है। नई सी5 एयरक्रॉस कंपनी की पहली एसयूवी होगी, जिसे सबसे पहले भाररत में उतारा जाएगा। कंपनी की योजना थी कि इसे इस साल सितंबर 2020 में पेश किया जाए, लेकिन कोरना के चलते अब लॉन्चिंग टाल दी गई है। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस एसयूवी के ट्रायल असेंबली की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Citroen C5 Aircross Production Begins - फोटो : For Refernce Only

तमिलनाडु में हो रही असेंबल

माना जा रहा है कि कंपनी इस एसयूवी को अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। इसे सीकेडी किट्स के तहत स्थानीय स्तर पर असेंबल किया जाएगा। कंपनी ने ट्रायल असेंबली तमिलनाडु की थिरुवल्लर में लगाई है, जहां इसे इंजन और ट्रांसमिशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं टेस्ट म्यूल के लिए आयात की गई यूनिट्स का इस्तेमाल किया गया है, इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। लेकिन जब भारत में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा, तो पूरे देश में मेड-इन-इंडिया यूनिट्स का टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Citroen C5 AirCross - फोटो : for Reference Only

कीमत 30 लाख रुपये के आसपास

Citroen C5 Aircross कंपनी की पहली फ्लैगशिप एसयूवी होगी और इसे एक ही वैरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके फुल लोडेड मॉडल की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपये के आसपास होगी, लेकिन यह कीमत इसे आयातित मॉडल की होगी, वहीं जब भारत में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा, तो कीमत में कमी संभव है। वहीं फुल साइज इस एसयूवी की लंबाई 4500 एमएम, 1859 एमएम चौड़ाई और ऊंचाई 1670 एमएम होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 2730 एमएम का होगा।
 

4 of 5
Citroen C5 Aircross Rear - फोटो : for Reference Only

230 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस

वहीं इसे पीएसए ग्रुप्स के EMP2 प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जिसके चलते इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 230 एमएम का होगा। इसमें स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स सेटअप, हाई बोनेट लाइन, पैनोरैमिक सनरूफ और हैंड्सफ्री टेलगेट जैसे फीचर मिलेंगे। इस एसयूवी में 2.0 लीटर का 4-सिलंडर डीजल इंजन मिलेगा, जो 180 एचपी की पावर और 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Citroen C5 Aircross interior - फोटो : for Reference Only

मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर!

Citroen C5 Aircross में इंटीरियर भी जबरदस्त मिलेगा। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑटो हाई बीम फीचर, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, अटेंशन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, मल्टीपल एयरबैग्स, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल स्टार्ट असिस्ट और ट्रैफिक साइन रिकग्नाइजेशन जैसे नए और खास फीचर दिए जा सकते हैं। वहीं कंपनी Citroen अपना पहला शोरूम इस साल की शुरुआत में अहमदाबाद में खोलने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन और महामारी के चलते ऐसा नहीं हो पाया। कंपनी की योजना है कि भारत में 10 से 15 आउटलेट ऐसे खोले जाएं, जो La Maison Citroen कॉन्सैप्ट पर बेस्ड हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें