Citroen India (सिट्रोएन इंडिया) ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि वह अपनी बहुप्रतीक्षित Citroen C3 हैचबैक कार को आधिकारिक तौर पर 20 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी।
Citroen India (सिट्रोएन इंडिया) ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि वह अपनी बहुप्रतीक्षित Citroen C3 हैचबैक कार को आधिकारिक तौर पर 20 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी। ऑल-न्यू Citroen C3 का ग्लोबल डेब्यू सितंबर 2021 में किया गया था। यह कंपनी के C-Cubed प्रोग्राम के तहत तीन मॉडलों में से पहला है। हालांकि Citroen डीलरों ने अनौपचारिक रूप से इसकी प्री-बुकिंग लेना पहले ही शुरू कर दिया है। लेकिन नई C3 हैचबैक के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग 1 जुलाई से शुरू होगी। इस कार के साथ कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी मिलेंगे।
नया प्लेटफॉर्म
दरअसल, नई Citroen C3 एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। हालांकि, कंपनी आधिकारिक तौर पर नई C3 की मार्केटिंग "ट्विस्ट के साथ हैचबैक" के रूप में कर रही है। नई Citroen C3 बड़े रूप से स्थानीय तौर पर तैयार किए गए CMP (कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर आधारित है। इसका इस्तेमाल एक नई मिड-साइज एसयूवी और एक सेडान के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
Citroen C3 SUV
- फोटो : Team-bhp
लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में, यह काफी अगल दिखती है। इसमें क्रोम ट्रीटमेंट के साथ सिट्रोएन की सिग्नेचर ग्रिल है जिसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलैम्प्स हैं। यह डबल डीआरएल, डुअल-टोन पेंट स्कीम, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप क्लस्टर के साथ आती है। साइड प्रोफाइल में मल्टी-स्पोक अलॉय और बड़े व्हील आर्च हैं, और यह आगे और पीछे स्किड प्लेट्स के साथ बॉडी-क्लैडिंग को स्पोर्ट करता है। कंपनी नई C3 को 4 मोनोटोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में पेश करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
Citroen C3
- फोटो : For Reference Only
इंजन और पावर
नई C3 को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा - एक 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल। पहले वाला वैरिएंट 82 PS का पावर जेनरेट करता है। जबकि बाद वाला 110 PS का पावर और 190 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
नई Citroen C3 को शुरुआत में दो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा - एक 5-स्पीड मैनुअल के साथ नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 6-स्पीड मैनुअल एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ। इस कार में बाद के चरण में एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, शायद एक 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन मिल सकता है। नई C3 हैचबैक Nissan Magnite, Renault Kiger और Tata Punch से ज्यादा पावरफुल होगी।
4 of 5
Citroen C3 SUV
- फोटो : Citroen
फीचर्स
यह हैचबैक कार ढेर सारे फीचर्स के साथ आएगी। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10-इंच के बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह आगे और पीछे की सीट में बैठने वाले यात्रियों के लिए USB फास्ट चार्जर के साथ आएगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग, बिना किसी स्विच के प्लेन स्टीयरिंग व्हील, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसके अलावा, Citroen 3 एक्सेसरी पैकेज, 56 कस्टमाइज करने योग्य विकल्प और नई हैचबैक के साथ 70 से ज्यादा एक्सेसरीज भी पेश करेगी।
साइज
नई सिट्रोएन सी3 कार की साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3.98 मीटर होगी। इस छोटी कार में 2,540 mm व्हीलबेस मिलता है। इसमें 315-लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह 180 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, जो भारतीय सड़कों की स्थिति के लिए अच्छी-खासी मानी जा सकती है।
मुकाबला
भारतीय बाजार में में लॉन्च होने के बाद सिट्रोएन C3 का मुकाबला टाटा नेक्सन, ह्यूंदै वेन्यू, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और महिंद्रा XUV300 जैसी कई एसयूवी से होगा।