फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen C3 Aircross: सिट्रॉएन की नई एसयूवी का पहला आधिकारिक टीजर जारी, 27 अप्रैल को होगा ग्लोबल डेब्यू

Sat, 22 Apr 2023 05:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Citroen C3 Aircross - फोटो : For Reference Only
Citroen India (सिट्रॉएन इंडिया) ने अपनी आनेवाली C3 Aircross SUV का पहला आधिकारिक टीजर जारी किया है। बहुप्रतीक्षित Citroen C3 Aircross एसयूवी 27 अप्रैल को ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। नई Citroen C3 Aircross एक 7-सीटर वाहन होगा जिसे भारतीय बाजार के लिए भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। इस B-SUV को सबसे पहले भारत में पेश किया जाएगा और यह चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Citroen C3 Aircross एसयूवी सीएमपी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह एसयूवी भारतीय बाजार में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस) जैसी कारों को टक्कर देगी और इनका एक किफायती विकल्प होगी।

 
विज्ञापन

2 of 6
Citroen C3 Aircross - फोटो : For Reference Only
बता दें कि Citroen पहले से ही यूरोप सहित चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में C3 Aircross के नाम से एक क्रॉसओवर बेच रही है। इस दूसरी पीढ़ी का मॉडल वैश्विक स्तर पर मौजूदा C3 Aircross को रिप्लेस कर सकता है। नया मॉडल C3 हैचबैक के ऊपर पोजिशन किया जाएगा और इसकी लंबाई लगभग 4.2 से 4.3 मीटर होने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कार की स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई Citroen C3 Aircross एक ज्यादा SUV या रग्ड MPV जैसी स्टाइल के साथ आएगी। कंपनी ने नई एसयूवी की टीजर तस्वीर भी जारी की है। टीजर से पता चलता है कि स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप स्लिम डीआरएल के साथ ऊपर और मुख्य हेडलैंप यूनिट के निचले बम्पर पर मौजूद है। इसमें सिग्नेचर ग्रिल (जैसी C3 हैचबैक में दी गई है), नए बंपर, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, रैपराउंड टेललैंप्स और बड़े पहिए हैं। 

4 of 6
Citroen C3 Aircross Interior - फोटो : For Reference Only
नई Citroen C3 Aircross का केबिन छोटे C3 हैचबैक की तुलना में एक अलग लेआउट के साथ आएगा। यह C3 हैचबैक के साथ स्विचगियर साझा करेगी। हालांकि, डैशबोर्ड लेआउट और सेंटर कंसोल पूरी तरह से अलग होंगे। इसमें ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 10.1-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Citroen C3 Aircross - फोटो : For Reference Only
Citroen 3-पंक्ति सीटिंग लेआउट में नई एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है। हमें उम्मीद है कि नया मॉडल 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट के साथ पेश किया जाएगा। नए मॉडल को C3 हैचबैक के सीएमपी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और विकसित किया जाएगा। हालांकि, इसे लंबे व्हीलबेस और लंबी एसयूवी को शामिल करने के लिए मॉडिफाई किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Citroen C3 Aircross Scale Model - फोटो : For Reference Only
नई Citroen C3 Aircross को 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह इंजन 110bhp का पावर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ दोनों मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलने की संभावना है। नया मॉडल Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, VW Taigun 1.0 और Skoda Kushaq 1.0 को टक्कर देगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें