फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चीन की कलाकारी देखो, महंगी कारों की नकल करो और बाजार में बेचो

Sat, 20 Jun 2020 08:30 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
XI Jinping Hongqi-1 - फोटो : For Refernce Only
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं मई की शुरुआत से ही आमने-सामने हैं। इस बीच गलवां घाटी में घुसपैठ करते हुए चीन ने धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया, जिसमें 20 सैनिक शहीद हो गए। वहीं चीन रह-रह कर अपनी टेक्नोलॉजी की गीदड़ भभकी देता रहता है। जबकि चीन इसकी असलियत भी जानता है कि उसकी सारी टेक्नोलॉजी चुराई हुई है। यहां तक कि चीन के राष्ट्रपति नकल की हुई कार में सफर करते हैं। शी जिनपिंग की यह लिमोजिन असल में टोयोटा की सेंचुरी लिमो की हूबहू नकल है। ऐसा नहीं है कि चीन ने अकेले इसी कार की कॉपी की हो। दुनिया की तमाम शानदार लग्जरी कारों को चीन ने अपने देश में अलग नाम के साथ बनाया है। यहां तक कि चीन की निगाह से सबसे महंगी कारें बनाने वाली रॉल्स रॉयस भी नहीं बच सकी है। आइए देखते हैं अब तक चीन किन कारों की बना चुका है कार्बन कॉपी...
विज्ञापन

2 of 12
Geely GE vs Rolls Royce Phantom - फोटो : for Reference Only

रॉल्स रॉयस VS जीली जीई

2009 में चीन की जीली जीई (बाद में नाम एमग्रांड जीई) ने एलान किया था कि क्लासिक कार को फिर से पुनर्जीवित करने की तैयारी कर रही है। लेकिन जब यह कार लोगों के सामने आई थी, तो वह दिखने में रॉल्स रॉयस फैंटम से काफी मिलती-जुलती थी। कंपनी ने इस कार को शंघाई मोटर शो में पेश किया था। कंपनी ने इस कार की कीमत 44,000 हजार डॉलर रखी। हालांकि नई फैंटम की कीमत उस दौरान साढ़े तीन लाख डॉलर थी।
विज्ञापन

3 of 12
BYD S8 - फोटो : for Reference Only

मर्सिडीज बेंज CLK Vs BYD S8

मर्सिडीज बेंज की यह कार एक वक्त में काफी पॉपुलर रही थी। वहीं चीन ने भी ऐसी मिलती-जुलती कार बना कर पेश कर दी। चीन की इस कार नाम था BYD S8, जो चीन की पहली हार्डटॉप कनवर्टिबल कार थी। इस कार का अगला हिस्सा जहां मर्सिडीज बेंज CLK  से मिलता जुलता था, तो पिछला हिस्सा रेनो मेगाने सीसी की कॉपी था। कंपनी ने इस कार की कीमत 22 हजार डॉलर रखी थी। बाद में कंपनी ने इसका नाम F8 रख दिया।

4 of 12
K-One Car - फोटो : for Reference Only

मर्सिडीज बेंज GLA Vs K One

चीनी कंपनी की इस कार को देख कर आपकी पहली नजरों में मर्सिडीज जीएलए का अहसास होगा। लेकिन यह असल में के-वन है। इसकी शेप, हेडलाइट्स और रेडिएटर ग्रिल जीएलए से मिलता जुलता है। हालांकि जीएलए के मुकाबले के-वन साइज में छोटी है। वहीं के-वन इलेक्ट्रिक कार है और इसकी मोटर 128 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करती है।
विज्ञापन

5 of 12
Zotye SR9 - फोटो : for Reference Only

पोर्श मैकान vs Zotye SR8

मैकान पोर्श कंपनी की सबसे लग्जरी कारों में शामिल है। वहीं चीन ने मैकान की डुप्लीकेट कॉपी बनाकर अच्छों-अच्छों को हैरात में डाल दिया। मैकान का चीनी वर्जन Zotye SR8 (बाद में Zotye SR9) है। बाहर से दिखने के अलावा इस कार का इंटीरियर भी एक सा है। जानकारी के मुताबिक Zotye SR9 में 2.0 लीटर का मित्सुबिशी का इंजन लगा हुआ है, जो 190 बीएचपी की पावर देता है। वहीं मैकान में भी 2.0 लीटर का इंजन आता है, जो 252 एचपी की पावर देता है। वहीं Zotye SR9 की कीमत 16 हजार डॉलर से 24 हजार डॉलर तक है। जबकि पोर्श मैकान की कीमतों का अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
Landwind X7 - फोटो : For Refernce Only

रैंज रोवर इवोक vs Landwind X7

बॉलीवुड में रेंज रोवर इवोक काफी पॉपुलर है और कई फिल्मी हस्तियों के पास यह कार है। वहीं चीन ने 2015 के गंवानझु मोटर शो में इवोक का चीनी वर्जन लॉन्च किया, जो ऑरिजनल इवोक से काफी कुछ मिलता था। चीनी कंपनी ने इसका नाम Landwind X7 रखा। हालांकि दोनों कारों में 2.0 लीटर का टर्बोइंजन आता है, इवोक का इंजन 237 एचपी की पावर देता है, जबकि लैंडविंड का इंजन 190 एचपी की पावर पैदा करता है। लैंडविंड में मित्सुबिशी का इंजन लगा है। लैंडविंड की कीमत 19,600 डॉलर से शुरू है, जबकि इवोक की कीमत 86,300 डॉलर तक है।
विज्ञापन

7 of 12
Dongfeng Hanma - फोटो : For Reference Only

हमर vs Dongfeng Hanma

बाकी विदेशी कारों की तरह हमर भी चीनी नजरों से छूट नहीं पाई। लेकिन लगता है कि हमर से चीनियों को कुछ ज्यादा ही लगाव है, तभी उन्होंने हमर के कई सारे चीनी वर्जन तैयार कर दिए। जिनमें BAIC Yongshi, Shenyang SFQ2040, Xiao Long XL2060L और Dongfeng Hanma हैं। हालांकि इनमें हमर के सबसे ज्यादा नजदीकी कार डोंगफेंग हनमा है, जो अमेरिकी मिलिट्री व्हीकल हमवी की कापी है। इस गाड़ी में जीएम 6.5 लीटर वी8 इंजन लगा है।

8 of 12
LiFan-320 - फोटो : for reference only

मिनी कूपर vs लिफान-330

लिफान ग्रुप ने बीएमडब्ल्यू की छोटी हैचबैक कार मिनी कूपर का चीनी डुप्लीकेट बनाया था। बाद में कंपनी ने इसका नया वर्जन लिफान-330 लॉन्च किया। नए वर्जन में मिनी कूपर का डेशबोर्ड, स्पीडोमीटर और इंटीरियर तक कापी कर लिया। कंपनी ने लिफाऩ के तीन वर्जन स्टैंडर्ड, लग्जरी और फ्लैगशिप लॉन्च किए हैं। जिनकी कीमत 6,300 डॉलर से लेकर 7,000 डॉलर तक है। इन तीनो वेरियंट्स में 1.3 लीटर का इंजन मिलता है, जो फाइव स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। 

9 of 12
KDC Regola - फोटो : for reference Only

मैकलॉरेन vs केडीसी रेगोला

ऐसा नहीं है कि चीन ने केवल एसयूवी या सेडान कारों के ही चीनी वर्जन बनाए हैं। बल्कि स्पोर्ट्स कारें भी चीनी वर्जन के साथ मौजूद हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम मैकलॉरेन 570जीटी का है। जिसके चीनी वर्जन का नाम केडीसी रेगोला है। हालांकि केडीसी इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतारने की योजना बना रही है।

 

10 of 12
Zotye Z700 - फोटो : For Refernce Only

ऑडी ए6 vs Zotye Z700

Zotye ब्रांड के बारे में आप पहले भी पढ़ चुके हैं जिसने पोर्श मैकान का डुप्लीकेट बनाया था। वहीं Zotye ने Z700 के नाम से ऑडी ए6एल का चीनी वर्जन बनाया है। Zotye Z700 की कीमत 16 हजार डॉलर से लेकर 25 हजार डॉलर के बीच है। इस कार में 1.8 लीटर और 2.0 लीटर फोर सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन आते हैं, जो 157 एचपी और 170 एचपी की पावर देता है।

11 of 12
Suzhou Eagle Carrie - फोटो : For Refernce Only

फरारी कैलीफोर्निया vs ईगल कैरी

इसे चीनी डिजाइनरों का कमाल ही करेंगे कि उन्होने दो कारों के कॉम्बिनेशन से एक कार तैयार कर दी। पोर्श केमैन और फरारी स्पोर्ट्स कार को मिला कर उन्होंने शूझहोऊ ईगल कैरी बना दी। कंपनी ने शंघाई मोटर में इसे शोकेस भी किया था। यहां तक कि पोर्श और ईगल के बैज दिखने में भी एक जैसे हैं। हालांकि ईगर कैरी इलेक्ट्रिक कार है, और इसकी रेंज 257 किमी की है। वहीं यह कार 4.8 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
विज्ञापन

12 of 12
Youxia X Electric Car - फोटो : For Reference Only

टेस्ला मॉडल एस Vs यूक्सिया रेंजर एक्स

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिये मशहूर टेस्ला मोटर्स की विश्व प्रसिद्ध कार टेस्ला मॉडल एस का भी चीनी वर्जन तैयार है। चीनी कंपनी यूक्सिया ने रेंजर एक्स नाम से सेडान इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। जो दिखने में मॉडल एस जैसी है। रेंजर में लगी बैटरी 352 बीएचपी का पावर देती है, वहीं यह 5.6 सेकंड में 100 कि्मी की रफ्तार पकड़ सकती है। रेंजर एक्स में वही टेक्नोलॉजी इसेतमाल की गई है, जो BMWi3 और टेस्ला मॉडल एस में दी गई है। एंटी लेवल टेस्ला एस में 352 बीएचपी की पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, यह 5.2 सेकंड में  95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 225 किमी प्रति घंटा है। वहीं रेंजर एक्स की कीमत 20,497 पाउंड है, जबकि टेस्ला एक्स की कीमत  45,800 पाउंड है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें