फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेफिक्र हो कर चलाएं ये कारें, एक लाख किमी तक बेझिझक देंगी आपका साथ!

Sat, 20 Jun 2020 05:34 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Jeep Compass 2020 - फोटो : Jeep (For Reference Only)
हीरे के लिए कहा जाता है डायमंड फोरएवर यानी हीरा है सदा के लिए। लेकिन कारों के बारे में यह कहना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि अगर सही रखरखाव हो तो यह संभव है। कुछ कारें ऐसी हैं जिन्होंने ग्राहकों का लंबा साथ देते हुए अपनी पहचान भी बनाई है। हालांकि ऐसी कारों की लिस्ट बेहद लंबी है और आज उन कारों की गिनती भरोसेमंद गाड़ियों में होती हैं, वहीं खास बात यह है कि लंबे सफर के बाद भी कंपनी ने इन्हें बनाना बंद नहीं किया है, जानते हैं ऐसी कुछ कारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
Toyota innova crysta - फोटो : for Reference Only

Toyota Innova

अगर टोयोटा इनोवा की समय पर सर्विसिंग कराई जाए तो यह लंबे समय तक साथ देने वाली है। अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि कार कितनी पुरानी है। आज भी सड़कों पर 10-12 साल पुरानी इनोवा दौड़ती दिखाई दे जाती हैं। एक लाख किमी तक चलना तो इनके लिए मामूली बात है। आमतौर पर इनोवा आराम से पांच लाख किमी तक बिना किसी दिक्कत के चल जाती है। बीएस6 इंजन वाली इनोवा में 2.7 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 165 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देता है। 
 
विज्ञापन

3 of 11
Mahindra Bolero Power Plus - फोटो : for Reference Only

Mahindra Bolero

छोटे-शहरों और कस्बों की तो ये रानी है। महिंद्रा बोलेरो को साल 2000 में लॉन्च किया गया था। वहीं अपनी बिल्ड क्वॉलिटी, कम कीमत और पावरफुल इंजन के चलते इसने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं 2005 में यह एसयूवी की बिक्री में नंबर एक पर पहुंच गई थी। एक लाख किमी की तो छोड़िए-3-4 लाख किमी तक इसका कुछ नहीं बिगड़ता। नई बीएस6 इंजन वाली बोलेरो में एमहॉक75डीजल इंजन दिया गया है, 75 एचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क देता है। नई बोलेरो पहले से ज्यादा स्टाइलिश और बेहतर परफॉरमेंस वाली हो गई है।

4 of 11
2019 New Maruti WagonR launch - फोटो : for Reference Only

Maruti WagonR                  

मारुति ने पिछले साल ही इस कार का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च किया था। पुरानी पीढ़ी की वैगन आर के बारे में बात करें, तो ये लाखों लोगों की पसंद रही हैं। एक वक्त था जब सड़क पर चलने वाली हर तीसरी गाड़ी वैगन आर होती थी। कम मेंटेनेंस और शानदार इंजन इसकी वजह था। टेक्सी बिजनेस ले कर आम घरों में यह आज भी फेवरेट है। नई वैगन आर में भरोसेमंद इंजन, स्पेशियस, शानदार डेशबोर्ड और स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, एएमटी, 21.79 किमी प्रति लीटर का माइलेज और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स इसकी खासियत हैं। वहीं इसमें लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें K सीरीज का 1.0 लीटर इंजन आता है, जो 67.05 एचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं सीएनजी पर इसका माइलेज 32 किमी प्रति किग्रा तक है। वैगन आर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

5 of 11
Tata Nexon 2020 - फोटो : for Reference Only

Tata Nexon

टाटा भी अपनी इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को ‘वोकल फॉर लोकल’ बता कर प्रचारित कर रही है। यह पहली कार थी, जिसे ग्लोबल NCAP क्रेशटेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली थी। इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 112 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.3 लीटर डीजल इंजन 108 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। एकक लाखख किमी तक भी इसके इंजन का कुछ नहीं बिगड़ता है। इसमें ईएसपी, रोल ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड कंट्रोल, एबीएस-ईबीडी, रेन सेंसिग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन

6 of 11
Honda City BS6 - फोटो : For Refernce Only

Honda City

लगभग 20 साल पुरानी इस कार पर आज भी लोगों का भरोसा कायम है। ककॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी का कोई तोड़ नहीं है। इसमें कई ऐसे फीचर मिलते हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार मिलते हैं। हालांकि अब जल्द ही चौथी पीढ़ी की सिटी आने वाली है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 108 एचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। लाख किमी तक भी सिटी कार कुछ नहीं बिगड़ता है। आज भी सड़कों पर दूसरी-तीसरी पीढ़ी की सिटी दौड़ती हुई मिल जाएंगी।
विज्ञापन

7 of 11
Ford Figo - फोटो : For Reference Only

Ford Figo

लंबा साथ निभाने के लिए फोर्ड की गाड़ियां भी मशहूर हैं। लेकिन सस्ती कारों में बात करें तो फोर्ड फिगो की गिनती लंबा साथ निभाने वाली कारों में होती है। 15 साल पुरानी ये हैचबैक आज भी सड़कों पर दिखाई देती है। बीएस6 फिगो की बात करें, तो यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। अपनी शानदार बिल्ड क्वॉलिटी के चलते आराम से लाख किमी बिना किसी दिक्कत के साथ देती है।       
 
 

8 of 11
2020 Volkswagen Polo GT - फोटो : for reference only

Volkswagen Polo

एयरक्राफ्ट से लेकर कारें बनाने में जर्मनमी को महारत हासिल है। तमाम बड़े विदेशी ब्रांड जर्मनी से ही निकले हैं। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में फॉक्सवैगन पोलो एक भरोसेमंद नाम है, इसका 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 75 एचपी की पावर और 95 एनएम टॉर्क का इंजन देता है। वपहीं 1.0 लीटर का पेट्रोल टर्बो इंजन 108 एचपी की पावर और 175 एनएम का टॉर्क देता है। इस्तेमाल कर रह लोगों का कहना है कि दो लाख किमी तक इसके इंजन का कुछ नहीं बिगड़ता।

9 of 11
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : for reference Only

Maruti Suzuki Dzire

सब कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट डिजायर बढ़िया च्वाइस है। वहीं इसका माइलेज भी जबरदस्त है और इसका मेंटेनेंस भी बाकी कारों के मुकाबले कम है। टेक्सी में यह बेहद पॉपुलर है और इसके भरोसे की गारंटी है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वुडन फीनिश के साथ इंटीरियर और शानदार बूट स्पेस मिलता है। नई डिजायर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88.5 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू है।

10 of 11
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : For Refernce Only

Hyundai Verna

देश की दूसरे नंबर की कार कंपनी ह्यूंदै की लग्जरी सेडान वरना भी बेहद भरोसेमंद कार है। हाल ही में ह्यूंदै ने 2020 वरना को लॉन्च किया है। नई वरना को तीन इंजन ऑप्शंस, 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड जीडीआई पेट्रोल इंजन 98.63 एचपी की पावर औक 172 एनएम टॉर्क, 1.5 लीटर ड़ीजल इंजन के साथ 113.4 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 113 एचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क, के साथ आती है। नई वरना में इतने फीचर है, जो इस सेगमेंट में पहली बार मिलते हैं। इनमें वायरलेस चार्जर, स्मार्ट बूट ऑप्शन, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे खास फीचर मिलते हैं। आज भी पुरानी वरना एक लाख किमी से ज्यादा चली हुई मिल जाती हैं।
विज्ञापन

11 of 11
Jeep Compass - फोटो : For Refernce Only

Jeep Compass

अमेरिकन ब्रांड जीप कंपास की ब्रांड इमेज का अंदाजा इसी लगा सकते हैं कि कंपनी ने हाल ही में पुरानी कंपास को बेचना शुरू कर दिया है, साथ ही कंपनी 60 हजार किमी या 36 महीने की वारंटी भी ऑफर कर रही है। कंपास पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है। इसका 2.0 लीटर का डीजल इंजन 173 एचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन 160 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें