फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BYD: बीवाईडी ने हैदराबाद में ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की खबरों को नकारा, निवेश रिपोर्ट को 'असत्य' बताया

Tue, 01 Apr 2025 08:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी बीवाईडी ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कुछ दिन पहले एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि BYD हैदराबाद में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
1 of 6
2025 BYD Seal - फोटो : Amar Sharma
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता कंपनी Build Your Dreams (BYD) (बीवाईडी) ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कुछ दिन पहले एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि BYD हैदराबाद में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बना रही है। ताकि भारत में लोकल स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन किया जा सके। लेकिन अब कंपनी ने इस खबर को गलत बताया है। कंपनी ने अपने वीचैट अकाउंट पर जारी एक आधिकारिक बयान में इन रिपोर्टों को 'असत्य' बताते हुए खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें - Driving: ये है ड्राइविंग के लिए सबसे खतरनाक देश, अमेरिका से ज्यादा सुरक्षित है भारत, इस रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन

2 of 6
2025 BYD Atto 3 - फोटो : BYD
BYD का आधिकारिक बयान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BYD ने साफ कर दिया है कि वह भारत में नए अवसरों की तलाश कर रही है, लेकिन फिलहाल हैदराबाद या किसी अन्य जगह पर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की कोई ठोस योजना नहीं है। कंपनी का कहना है कि वह भारतीय बाजार और सरकारी नियमों का आकलन करने के बाद ही कोई बड़ा निवेश करेगी।

यह भी पढ़ें - Traffic Violations: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! AI और 4D रडार इंटरसेप्टर से रखी जाएगी कड़ी नजर
विज्ञापन

3 of 6
2025 BYD Atto 3 - फोटो : BYD
क्या सच में 85,000 करोड़ का निवेश होगा?
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि BYD भारत में 85,000 करोड़ रुपये (10 अरब डॉलर) का निवेश कर एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाएगी। दूसरी रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि तेलंगाना सरकार ने BYD के लिए 200 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि BYD, हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) के साथ मिलकर इस प्लांट को जॉइंट वेंचर के रूप में स्थापित करेगी।

कहा जा रहा था कि BYD तेलंगाना में संभावित जगहों की तलाश कर रही है और हैदराबाद इसका अंतिम विकल्प हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारतीय प्लांट 500 एकड़ में फैला होगा और 2032 तक हर साल 6 लाख वाहन बनाने की क्षमता रखेगा। इसके अलावा, कंपनी 20 गीगावॉट-घंटे (GWh) क्षमता वाली एक बैटरी निर्माण इकाई भी स्थापित करने की योजना बना रही थी।

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो लाइसेंस हो सकता है निलंबित, एक अप्रैल से सख्त हो रहे हैं नियम

4 of 6
2025 BYD Seal - फोटो : Amar Sharma
BYD की मौजूदा उपस्थिति
इस समय BYD तमिलनाडु में एक छोटी असेंबली यूनिट का संचालन करती है, जहां से वह अपने इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण करती है। यह पहली बार नहीं है जब BYD के भारत में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की खबरें आई हैं। इस पर लंबे समय से चर्चा हो रही है, लेकिन लगातार विरोधाभासी रिपोर्टों के चलते कंपनी की असली योजना का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें - Toll Tax: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

5 of 6
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD India
BYD का भारत में विस्तार
BYD काफी समय से भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने पर ध्यान दे रही है। पिछले साल, कंपनी के पास देशभर में 27 डीलरशिप थीं और इस साल के आखिर तक इसे 47 तक बढ़ाने की योजना है। खास बात यह है कि BYD अब टियर-2 शहरों में भी अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जबकि मेट्रो शहरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें - EV: नितिन गडकरी का एलान - लिथियम बैटरी की कीमतों में गिरावट से ईवी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD
BYD न सिर्फ अपनी डीलरशिप बढ़ा रही है, बल्कि मिड-सेगमेंट इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी फोकस कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 20 लाख रुपये से कम कीमत में एक नया ईवी मॉडल लाने की तैयारी में है। अगर भारत में स्थानीय रूप से उत्पादन शुरू होता है, तो वाहनों के डेवलपमेंट और निर्माण की लागत में भारी कमी आएगी। इसके अलावा, कम उत्पादन लागत और सरकारी सब्सिडी से ईवी की कीमतों में भी कमी आ सकती है। जिससे ग्राहकों को ज्यादा किफायती इलेक्ट्रिक कारें मिल सकेंगी। 

यह भी पढ़ें - EV: अब रेलवे स्टेशन, हाईवे और पोर्ट पर भी चार्ज हो सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, सरकार ने तैयार की ये नई प्लानिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें