फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BYD: बीवाईडी ने 37 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर किया मानहानि का मुकदमा, गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्ती!

Fri, 06 Jun 2025 06:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (बीवाईडी) ने ऑनलाइन अफवाहों और झूठी खबरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कंपनी ने 37 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
1 of 5
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता और चीन की दिग्गज कंपनी BYD (बीवाईडी) ने ऑनलाइन अफवाहों और झूठी खबरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक वीचैट चैनल पर एक बयान जारी कर बताया कि उसने 37 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इन पर कंपनी के बारे में झूठी और गुमराह करने वाली बातें फैलाने का आरोप है। इसके साथ ही बीवाईडी ने 126 और इन्फ्लुएंसर्स को "इंटरनल मॉनिटरिंग" यानी निगरानी सूची में डाला है। जो कथित तौर पर कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट शेयर कर रहे थे।

बीवाईडी ने कहा कि वह झूठे प्रचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करेगा और जनता से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना दें। इसके लिए कंपनी ने एक फाइनेंशियल रिवॉर्ड प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसमें सटीक जानकारी देने वालों को ईनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Rare Earths: चीन द्वारा दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर रोक से ऑटो कंपनियों को झटका, जानें किस-किसने रोका उत्पादन
विज्ञापन

2 of 5
2025 BYD Atto 3 - फोटो : BYD
'झूठी खबरों के खिलाफ छेड़ा गया युद्ध': BYD
बीवाईडी के ब्रांडिंग और पब्लिक रिलेशन विभाग के जनरल मैनेजर ली युनफेई ने एक चीनी मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी को बार-बार झूठी खबरों का सामना करना पड़ा है, जिससे मजबूरन कानूनी कार्रवाई करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, "हम मीडिया की आलोचना और जनता की निगरानी का स्वागत करते हैं, लेकिन झूठे आरोपों और मानहानि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।"

यह भी पढ़ें - Bi-directional Quickshifter Bikes: ये हैं भारत की पांच सबसे किफायती बाइक, जिनमें मिलता है बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, जानें इसका फायदा
विज्ञापन

3 of 5
2025 BYD Atto 3 - फोटो : BYD
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीवाईडी ने अपने बयान में यह भी कहा है कि उसे बार-बार ऐसे "ऑर्गनाइज्ड" यानी सुनियोजित और "कोऑर्डिनेटेड" यानी समन्वित ऑनलाइन हमलों का सामना करना पड़ा है। कंपनी का कहना है कि इन झूठी सूचनाओं से उसकी ब्रांड इमेज को नुकसान पहुंचा है, बाजार व्यवस्था बिगड़ी है और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी बुरा असर पड़ा है। हालांकि कंपनी ने इन हमलों के पीछे किसी विशेष समूह या संगठन की भूमिका का सार्वजनिक सबूत नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki V-Strom 800DE: सुजुकी ने लॉन्च की नई V-Strom 800DE, जानें इसमें क्या है खास

4 of 5
BYD Dolphin Electric Car - फोटो : BYD
ब्राजील में बीवाईडी पर 'गुलामों जैसी स्थिति' रखने का आरोप
दूसरी ओर, बीवाईडी को एक और बड़ी परेशानी का सामना ब्राजील में करना पड़ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के बाया राज्य में पब्लिक लेबर प्रॉसीक्यूटर ऑफिस (एमपीटी) ने बीवाईडी और इसके दो कॉन्ट्रैक्टर्स पर मानवाधिकार और श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर मुकदमा दायर किया है।

यह भी पढ़ें - Street Naked Motorcycles: टॉप 3 मिडल-वेट स्ट्रीट नेकेड बाइक, देती हैं बजट में दमदार परफॉर्मेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BYD Cars - फोटो : BYD
रिपोर्ट के मुताबिक, 220 चीनी श्रमिकों को 'गुलामों जैसी स्थिति' से बचाया गया है और इस मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं। एमपीटी का कहना है कि इन कर्मचारियों के रहने की स्थिति बेहद खराब थी। यहां 31 लोगों को एक ही टॉयलेट साझा करना पड़ता था। कंपनी ने कर्मचारियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए थे और उनकी तनख्वाह का 70 प्रतिशत तक हिस्सा रोक लिया गया था।

एमपीटी ने बीवाईडी और उसके दोनों कॉन्ट्रैक्टर्स से कुल 45.5 मिलियन डॉलर के हर्जाने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें - World Environment Day 2025: भारत की ग्रीन मोबिलिटी को रफ्तार दे रही हैं ये पांच इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें, जानें खूबियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें