पहले सिर्फ रेसिंग ट्रैक वाली हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स में मिलने वाला क्विकशिफ्टर अब धीरे-धीरे आम भारतीय बाइक्स में भी देखने को मिल रहा है। यहां जानें ऐसी पांच सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों के बारे में जो इस फीचर के साथ आती हैं।
भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में मोनो-डायरेक्शनल और बाई-डायरेक्शनल दोनों तरह के क्विकशिफ्टर्स तेजी से आम होते जा रहे हैं। पहले सिर्फ रेसिंग ट्रैक वाली हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स में मिलने वाला क्विकशिफ्टर अब धीरे-धीरे आम भारतीय बाइक्स में भी देखने को मिल रहा है। खासकर बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, जो ऊपर और नीचे दोनों गियर बदलने में मदद करता है, अब एंट्री-लेवल सेगमेंट तक आ चुका है।
क्या होता है बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर
यह सिस्टम गियर बदलते वक्त इंजन की इग्निशन को कुछ पल के लिए काट देता है। ताकि गियर आसानी से स्लिप हो जाए और ट्रांसमिशन पर ज्यादा जोर न पड़े। अगर आप एक नई बाइक लेने की सोच रहे हैं जिसमें क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, तो यहां जानें ऐसी पांच सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों के बारे में जो इस फीचर के साथ आती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
TVS Apache RR 310
- फोटो : TVS
TVS Apache RR 310: फुली-फेयर्ड स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स
TVS Apache RR 310 इस लिस्ट में इकलौती फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है जिसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। इस बाइक में 312.2cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 37 bhp की पावर और 29 Nm का टॉर्क देता है। गियरबॉक्स 6-स्पीड का है। इसमें वर्टिकली लगे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन और मीडिया कंट्रोल जैसी फीचर्स भी मिलती हैं। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
3 of 6
2025 KTM 390 Adventure Motorcycle
- फोटो : KTM
KTM 390 Adventure X: एडवेंचर बाइक में हाईटेक फीचर
केटीएम की यह बाइक करीब 3 लाख (एक्स-शोरूम) से कुछ कम में मिलती है। यह एडवेंचर टूरर सेगमेंट की किफायती बाइक है जिसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। बाइक में 398.63cc का इंजन है जो 45 bhp की पावर और 39 Nm का टॉर्क देता है। हालांकि इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे कुछ फीचर्स नहीं दिए गए हैं, फिर भी यह एक बेहतरीन विकल्प है।
4 of 6
TVS Apache RTR 310
- फोटो : TVS
TVS Apache RTR 310: स्ट्रीटफाइटर अवतार में तेज और स्टाइलिश
Apache RTR 310 मोटरसाइकिल दरअसल, Apache RR 310 का नेकेड वर्जन है। इसका इंजन वही 312.12cc वाला है, जो 35 bhp और 28.7 Nm का टॉर्क देता है। करीब पौने 3 लाख रुपये से कुछ कम (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली इस बाइक में मिड-स्पेक वेरिएंट से ही बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलना शुरू हो जाता है। जो इसे स्टाइल और तकनीक दोनों में दमदार बनाता है।
विज्ञापन
5 of 6
KTM 250 Adventure 2025
- फोटो : KTM India
KTM 250 Adventure: सस्ती एडवेंचर बाइक में प्रीमियम फीचर
KTM 250 Adventure उन लोगों के लिए है जो कम बजट में एडवेंचर बाइक लेना चाहते हैं। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस बाइक में 249.07cc का इंजन है जो 30 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क देता है। इसमें TFT डैश, एडवांस्ड स्विचगियर और 390 Adventure जैसा डिजाइन मिलता है। साथ ही यह अपने सेगमेंट में इकलौती बाइक है जिसमें क्विकशिफ्टर का फीचर स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
KTM 250 Duke: बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर वाली सबसे सस्ती बाइक
अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप एक स्टाइलिश नेकेड बाइक चाहते हैं, तो KTM 250 Duke आपके लिए बढ़िया विकल्प है। इसकी कीमत करीब सवा 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह लिस्ट की सबसे सस्ती बाइक है जिसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड रूप से मिलता है। बाइक में 5-इंच TFT डैश, राइड-बाय-वायर और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका इंजन भी 249.07cc का है, जो 30 bhp और 25 Nm का टॉर्क देता है।