फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीनी बाइक्स को देख कर आप भी खा जाएंगे धोखा, BMW-यामाहा की बना डाली नकल

Thu, 25 Jun 2020 04:32 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
China Bike fair - फोटो : For Refernce Only
दुनियाभर में चीन की रेपुटेशन नकलची की है। कोई भी देश चीन को अपनी पेटेंट टेक्नोलॉजी देने से डरता है। यहां न केवल फेक रे-बेन, फेक लुई वितां जैकेट, फेक स्टारबक्स कॉफी चेन यहां तक कि फेक आईफोन भी बनते हैं। चीन ने टेस्ला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार की कॉपी भी बना दी है। वहीं ‘नकलची चीन’ की इस कड़ी में हम बता रहे हैं बड़े ब्रांड्स की बाइक्स की चीनी कॉपी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 9
Jida JD250S-9 - फोटो : jidamotor

Jida JD250S-9

चीन की मोटरसाइकिल को देख कर एक खास बाइक की याद आएगी। इसका डिजाइन आस्ट्रियन ब्रांड केटीएम से मिलता है। ड्यूक में 224 सीसी का इंजन लगा है, जो 16 बीएचपी की पावर देता है। वहीं  Jiajue C8 हूबहू KTM Duke 125 की कापी है। हालांकि चीनी कंपनी ने केवल कॉपी ही की है, बताते हैं कि इसकी बॉडी बेहद घटिया प्लास्टिक से बनी है।
 
विज्ञापन

3 of 9
Leike Thunderer - फोटो : For Refernce Only

Leike Thunderer

चीनी कंपनी ने BMW को भी नहीं छोड़ा और सुपरबाइक BMW S1000RR की भी कॉपी कर डाली। बस गनीमत यह रही कि कंपनी ने इसे पेटेंट नहीं कराया। वैसे बीएमड़ब्ल्यू को इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता। क्योंकि जहां BMW S1000RR बेहद पावरफुल है, वहीं चीनी वर्जन बाइक बेहद हल्के इंजन के साथ आती है।

4 of 9
Yayama R6 - फोटो : For Refernce Only

Yayama R6

यामाहा की कॉपी भी चीन बना चुका है। चीन की कंपनी ने यामाहा आर6 की नकल तैयार कर दी है। चीनी बाइक में 150 सीसी सिंगल एयर कूल्ड इंजन लगा है, लेकिन कंपनी ने जो बाइक का फ्रेम बनाया है, वो बेहह कमजोर क्वॉलिटी का है। लेकिन य़ामाहा की ऑरिजनल बाइक में 600 सीसी का इंजन लगा है।
 
विज्ञापन

5 of 9
Wonjan WJ150R - फोटो : For Refernce Only

Wonjan WJ150R और WJ250R       

यामाहा, केटीएम के बाद चीनियों ने होंडा की बाइक्स की भी नकल बना रखी है। वोनजन कंपनी ने होंडा CBR250R की कॉपी तैयार की है। ऐसी नहीं है कि इस बाइक की कॉपी बनाने वाली यह अकेली कंपनी है, बल्कि Zhejiang Jiajue भी इस बाइक की नकल तैयार की है।
विज्ञापन

6 of 9
Gulsar - फोटो : For Refernce Only

Gulsar

चीन की एक कंपनी ने Taian Chiran मशीनरी लिमिटेड ने बजाज पल्सर की कापी तैयार की है। कंपनी ने गल्सर नाम से कॉपी तैयार की है, हालांकि कंपनी ने पल्सर के पुराने वर्जन की ही नकल तैयार की है। कंपनी इस बाइक को लैटिन अमेरिकी देशों में भी बेचती थी। यह भी खबर हैं कि बजाज ऑटो ने नकलची कंपनी के खिलाफ अदालत में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की लड़ाई जीत ली है।
विज्ञापन

7 of 9
Kengo R350 - फोटो : For Refernce Only

Kengo R350

केंगो कंपनी ने Kawasaki Ninja 300 की भी कॉपी बनाई है। केंगो R350 में 320.7 सीसी DOHC ट्विन सिलंडर इंजन लगा है, जो 23.5 एचपी की पावर देता है, जबकि ऑरिजनल निंजा बाइक 39 एचपी की पावर देता है। वहीं चाइना मेड इस बाइक की कीमत ऑरिजनल के मुकाबले तीन-चौथाई है। वहीं केंगो की यह बाइक वियतनाम और थाईलैंड के बाजारों में भी बिकती है।
 

8 of 9
LIFAN HUNTER 125 - फोटो : For Refernce Only

LIFAN HUNTER 125

अगर आपने डुकाती स्क्रैंब्लर देखी है, तो इस चीन की इस बाइक को देखकर जरूर आपकी हंसी छूटेगी। डुकाती की ऑरिजनल बाइक काफी हैवी है, लेकिन लिफान ने जो हंटर बाइक बनाई है, उसमें 125 सीसी का इंजन लगाया है, जिससे अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी हल्की होगी। ये देखने में डुकाती का स्केल मॉडल जैसी लगती है।
 
विज्ञापन

9 of 9
WINJAN WJ300 - फोटो : For Refernce Only

WINJAN WJ300

डुकाती स्ट्रीटफाइटर की चीनी कॉपी है WINJAN WJ300। कंपनी ने इसकी इतनी बारीकी से नकल की है कि पहली बार देखने वाला ऑरिजनल डुकाती ही समझेगा। बस कोशिश करें और पैडकॉक हिल बेंड में अपने घुटने नीचे न करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें