फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: यूरोप में पहली बार टेस्ला से आगे निकली चीन की बीवाईडी, जानें ईवी की दुनिया में क्या हैं इसके मायने

Thu, 22 May 2025 10:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अप्रैल 2025 में बैटरी-इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन में पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान चीनी ब्रांड्स का रहा।
विज्ञापन
1 of 5
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD
चीन की ऑटो कंपनी BYD (बीवाईडी) ने पहली बार यूरोप में Tesla (टेस्ला) से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक यूरोप में टेस्ला को ईवी मार्केट में लीडर माना जाता था, लेकिन अब ये ट्रेंड बदलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें - Vehicle Safety: ग्लोबल और लैटिन NCAP की मांग, दुनियाभर में गाड़ियों पर सेफ्टी लेबल लगाना हो अनिवार्य, जानें वजह
विज्ञापन

2 of 5
2025 BYD Atto 3 and Seal - फोटो : BYD
अप्रैल में BYD की बिक्री Tesla से ज्यादा
ऑटो इंडस्ट्री के डाटा और रिसर्च देने वाली कंपनी जाटो डायनैमिक्स के मुताबिक, अप्रैल 2025 में बीवाईडी ने यूरोप में 7,231 बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां (BEV) रजिस्टर कीं, जबकि टेस्ला की सिर्फ 7,165 यूनिट्स ही रजिस्टर्ड हुईं। ये आंकड़ा छोटा लग सकता है, लेकिन इसका मतलब बहुत बड़ा है। क्योंकि टेस्ला काफी समय से यूरोपीय ईवी बाजार में टॉप पर थी।

यह भी पढ़ें - KTM: केटीएम में बड़ी हिस्सेदारी लेने की तैयारी में बजाज, करीब 7,200 करोड़ रुपये का कर्ज पैकेज तैयार, आधिकारिक बयान जारी
विज्ञापन

3 of 5
Tesla Car - फोटो : Tesla
टेस्ला की गिरती डिमांड के पीछे क्या वजह?
जाटो डायनैमिक्स के ग्लोबल एनालिस्ट फिलिपे मुनोज ने इसे "एक बड़ा टर्निंग पॉइंट" बताया। उन्होंने कहा कि टेस्ला जहां पिछले कुछ सालों से यूरोपीय ईवी मार्केट में टॉप पर थी, वहीं बीवाईडी ने यूरोप में 2022 के आखिर तक सिर्फ नॉर्वे और नीदरलैंड जैसे गिने-चुने देशों में ही काम शुरू किया था। इसके बावजूद अब बीवाईडी ने टेस्ला को पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ला की गिरती डिमांड की वजहों में से एक है उसकी पुरानी होती कार रेंज। और दूसरी वजह है सीईओ एलन मस्क के राजनीतिक बयान, जो कुछ ग्राहकों को पसंद नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - KTM RC 200: केटीएम आरसी 200 को मिला नया कलर ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Versys-X 300: नई 2025 कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

4 of 5
Tesla Car - फोटो : Tesla
यूरोप में ईवी की मांग बनी हुई है
हालांकि, कुल मिलाकर यूरोप में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग अब भी मजबूत बनी हुई है। अप्रैल 2025 में बैटरी-इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन में पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान चीनी ब्रांड्स का रहा।

यह भी पढ़ें - 2025 Tata Altroz Facelift: 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BYD Dolphin Electric Car - फोटो : BYD
ईयू के टैरिफ के बावजूद बिक्री में बढ़ोतरी
यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने हाल ही में चीन में बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैरिफ (शुल्क) लगाया है ताकि घरेलू कंपनियों को बचाया जा सके। इसके बावजूद, चीन की ईवी कंपनियों की बिक्री अप्रैल में 59 प्रतिशत बढ़ी। जबकि यूरोप, जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका की कंपनियां सिर्फ 26 प्रतिशत की बढ़त ही हासिल कर पाईं। 

यह भी पढ़ें - Hill Driving: पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग होती है खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण, इन पांच जरूरी बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें