फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब चीन के इस सबसे ताकतवर टैंक ने पूरी दुनिया के सामने कटवा दी ड्रैगन की नाक!

Sat, 04 Jul 2020 03:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tank biathlon - फोटो : For Refernce Only
प्रधानमंत्री के शुक्रवार को लेह में सरप्राइज दौरे के बाद चीन बुरी तरह से चिढ़ गया और चीन के मुख पत्र ग्लोबल टाइम्स ने तुरंत चीनी सैनिकों का तिब्बत पठार में अभ्यास करता हुआ एक वीडियो पोस्ट कर दिया। चीन ने ये पहली बार नहीं किया है बल्कि पहले भी चीन भारतीय सेना और नेतृत्व पर दबाव डालने के लिए इस तरह के प्रोपेगेंडा वीडियोज डालता रहता है। चीन जिन हथियारों के बल पर दुनिया को धमकाता है, असल में वे या तो नकल हैं या फिर बेहद घटिया क्वॉलिटी के हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चीनी सेना की रीढ़ माने जाने वाले टाइप-96बी टैंक ने सरेआम दुनिया के सामने चीन की नाक कटवा दी।
विज्ञापन

2 of 6
China Type-96B Tank - फोटो : For Refernce Only

चीन का थर्ड जनरेशन टैंक

आइए पहले आपको बताते हैं चीन के टाइप-96बी टैंक के बारे में। चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी में इस टैंक को XTX-96B के नाम से जाना जाता है। यह टैंक टाइप-96 कैटेगरी का थर्ड जनरेशन मेन बैटल टैंक है, जिसे चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ने तैयार किया है। इस समय चीन की सेना में तकरीबन 2500 ऐसे टैंक हैं। इसमें 125 एमएम की स्मूथबोर गन लगी है।
विज्ञापन

3 of 6
Indian T-90M Bhishma - फोटो : For Refernce Only

भारत के भीष्म टैंक ने धोया

लेकिन चीन के इस टैंक ने पूरी दुनिया के सामने चीन की नाक कटवा दी। भारत के भीष्म टी-90 ने इस टैंक को धोकर रख दिया। हुआ यूं कि अगस्त 2017 में रूस में इंटरनेशनल आर्मी गेम्स चल रहे थे और इसमें भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान समेत 19 देश हिस्सा ले रहे थे। इस इवेंट में एक प्रतियोगिता होती है जिसे टैंक बाइएथलॉन कहा जाता है। भारत की तरफ से इस इवेंट में भीष्म टैंक केे साथ चीन का 96बी, और रूस का टी-72B3M टैंक भी हिस्सा ले रहा था।

4 of 6
टी-90 भीष्म टैंक - फोटो : for Reference Only

भीष्म ने मनवाया लोहा

भारत की तरफ से टी-90 भीष्म टैंक ने जमकर अपना जलवा दिखाया और वहां मौजूद सारे देश इसकी क्षमता से बेहद प्रभावित हुए। यहां तक कि प्रतियोगिता में भीष्म टैंक का पराक्रम देखकर वहां मौजूद चीनी सेना के हाव-भाव भी बिगड़ गए थे। वहीं जब चीनी टैंक की बारी आई तो उसकी असलियत कुछ ही मिनटों में जगजाहिर हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
China Type-96B Tank - फोटो : For Refernce Only

चीनी टैंक के उड़े परखच्चे

भारत के भीष्म को मुकाबला देने के लिए जैसे ही चीनी टैंक ने रेस में दौड़ना शुरू किया तो पराक्रम दिखाने के चक्कर उनके टैंक के कई कलपुर्जे अलग थलग हो गए, यहां तक कि टैंक का पहिया भी निकल गया। असल में भीष्म टैंक ने हवा में उड़कर ब्रिज की लेयर को बिना टच किए पार किया। जबकि चीन का टैंक लड़खड़ा गया। वहीं 19 देशों की आर्मी में भारतीय भीष्म टैंक ही ऐसा था, जिसने यह टास्क पूरा किया। वहीं चीनी टैंक को इस खेल में जुर्माने का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
China Type-96B Tank - फोटो : For Refernce Only

रो पड़ी चीनी सेना!

वहीं अपनी टैंक की दुर्दशा के बाद चीनी सेना ही हालत देखने लायक थी। वापस जाने पर वहां गए अधिकारियों ने चीन सरकार से सारी आपबीती सुनाई और भारत के भीष्म और रूसी टैंक जैसे इंजन लगाने की मांग की। चीनी के इस टैंक में 780 हॉर्स पावर का डीजल इंजन लगा है, जबकि भीष्म टैंक में 1,000 हॉर्स पावर का, जबकि रूसी टैंक में 1130 हॉर्स पावर का इंजन लगा है। दरअसल चीन ने अपने टैंक का वजन कम करने के लिए हल्के इंजन और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जिसकी कीमत उसे चुकानी पड़ी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें