फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Engine Oil Tips: क्या आपकी कार भी दे रही है ये संकेत? घर बैठे ऐसे जांचें इंजन ऑयल, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Fri, 21 Aug 2026 01:32 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Engine Oil Check: कार के इंजन की परफॉर्मेंस और उसकी लंबी उम्र सही समय पर इंजन ऑयल की जांच और बदलाव पर निर्भर करती है। खराब या कम ऑयल की वजह से इंजन ओवरहीट हो सकता है, जिससे बड़े और महंगे नुकसान की आशंका बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना कहीं बाहर गए, घर बैठे ही आसानी से आप अपने कार के इंजन ऑयल की कंडीशन चेक कर सकते हैं? आइए जानते हैं इसे चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और यह भी कि इसे कब बदलना जरूरी होता है।
 
विज्ञापन
1 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल, - फोटो : एआई जनरेटेड
Engine Oil Change: कार का इंजन सही तरीके से काम करे और उसकी लाइफ लंबी हो उसके लिए सही इंजन ऑयल बहुत जरूरी होता है। दरअसल, सही ग्रेड का ऑयल इंजन के अंदरूनी हिस्सों को लुब्रिकेट करता है, आपस में रगड़ से होने वाले घर्षण को कम करता है और इंजन में पैदा होने वाली अत्यधिक गर्मी को नियंत्रित रखता है।
ऐसे में अगर ऑयल खराब हो जाए या उसका लेवल कम हो जाए, तो इंजन ओवरहीट भी कर सकते है। इसके अलावा उसके पार्ट्स घिस सकते हैं। जिससे बड़ा नुकसान भी हो सकात है। 
इसलिए आमतौर पर कारों में पांच हजार से दस हजार किमी चलने पर या साल में एक बार इंजन ऑयल बदलने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह आपकी ड्राइविंग स्टाइल और परिस्थियों पर भी निर्भर कर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल, - फोटो : एआई जनरेटेड
इंजन ऑयल इतना जरूरी क्यों है?
  • दरअसल इंजन के अंदर कई पार्ट्स लगातार चलते रहते हैं यानी एक्टिव रहते हैं। इंजन ऑंयल इन पार्ट्स के बीच लुब्रिकेशन बनाए रखता है, जिससे घर्षण कम होता है। यह इंजन की गर्मी कम करने में भी मदद करता है।
  • अगर ऑयल का लेवल कम हो या ऑयल खराब हो चुका हो तो इंजन ओवरहीट हो सकता है और उसके पार्ट्स तेजी से घिस सकते हैं। इससे आगे चलकर इंजन को भारी नुकसान हो सकता है और महंगे रिपेयर की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल, - फोटो : एआई जनरेटेड
घर बैठे कैसे चेक करें इंजन ऑयल का लेवल?
  • अगर आप बिना कहीं बाहर गए, घर बैठे ही आसानी से अपने कार का इंजन ऑयल चेक करना चांहते हैं, तो यह काफी आसान है। इसके लिए कार को समतल जगह पर पार्क करें और इंजन को ठंडा होने दें।
  • इसके बाद बोनट खोलकर डिपस्टिक निकालें। इसे साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछें और फिर डिपस्टिक को वापस अपनी जगह पर डालें। अब इसे दोबारा निकालकर ऑयल का लेवल देखें।
  • ऑयल का लेवल MIN और MAX मार्क के बीच होना चाहिए। अगर लेवल मिनीमम से नीचे है तो ऑयल की मात्रा कम है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

4 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल, - फोटो : एआई जनरेटेड
ऑयल का कलर क्या संकेत देता है?
  • सिर्फ ऑयल का लेवल देखना ही काफी नहीं है। उसकी कंडीशन भी देखनी चाहिए। सामान्य तौर पर इंजन ऑयल का रंग एंबर या हल्का भूरा हो सकता है। अगर ऑयल बहुत ज्यादा काला या गाढ़ा हो गया है तो यह बदलने का संकेत हो सकता है।
  • वहीं, अगर ऑयल दूधिया दिखाई दे या उसमें जलने जैसी गंध आए तो यह समस्या का संकेत हो सकता है। ऑयल में धातु के छोटे कण दिखाई देना भी इंजन में संभावित परेशानी की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन

5 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल, - फोटो : एआई जनरेटेड
इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए?
  • अगर आपने ध्यान दिया होगा तो ज्यादातर कारों में इंजन ऑयल बदलने की सलाह पांच से दस हजार किलोमीटर या साल में एक बार दी जाती है। हालांकि यह अंतर हर कार के लिए एक जैसा नहीं होता।
  • ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक, इस्तेमाल की स्थिति और कार के मॉडल के हिसाब से ऑयल बदलने का समय अलग हो सकता है। इसलिए कार के ओनर मैनुअल में दिए गए सर्विस इंटरवल को प्राथमिकता देना जरूरी है।
  • समय पर ऑयल बदलने से इंजन बेहतर स्थिति में रहता है और महंगे रिपेयर से बचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल, - फोटो : एआई जनरेटेड
ऑयल बदलने से पहले रखें ये सामान
  • इसके बाद अगर आपने खुद से इंजन ऑयल बदलने का सोच लिया है, तो इसके लिए पहले जरूरी सामान अपने पास रख लें। इनमें कार के लिए सही ग्रेड का नया, जन ऑयल, नया ऑयल फिल्टर, रिंच, ड्रेन पैन और जैक व जैक स्टैंड शामिल हैं।
  • सिर्फ जैक के सहारे कार के नीचे काम न करें। कार को सुरक्षित तरीके से स्टैंड पर सपोर्ट करना जरूरी है।
विज्ञापन

7 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल, - फोटो : एआई जनरेटेड
कैसे बदले इंजन?
  • पुराना ऑयल निकालें: कार को सुरक्षित तरीके से उठाने के बाद ड्रेन प्लग खोलें और पुराने ऑयल को ड्रेन पैन में पूरी तरह निकलने दें।
  • पुराना ऑयल फिल्टर हटाएं: पुराने ऑयल फिल्टर को निकालकर उसकी जगह नया फिल्टर लगाएं।
  • ड्रेन प्लग कसें: अब पुराना ऑयल पूरी तरह निकलने के बाद ड्रेन प्लग को सही तरीके से कस दें।
  • नया ऑयल डालें: कार के मैनुअल में बताई गई सही मात्रा और सही ग्रेड का नया इंजन ऑयल डालें।
  • डिपस्टिक से लेवल चेक करें: नया ऑयल डालने के बाद डिपस्टिक से लेवल दोबारा चेक करें। यह MIN और MAX मार्क के बीच होना चाहिए।
  • इंजन स्टार्ट करके लीकेज देखें: इतना करने के बाद इंजन स्टार्ट करें और कुछ देर बाद देखें कि ड्रेन प्लग या ऑयल फिल्टर के आसपास किसी तरह का लीकेज तो नहीं है।
  • दोबारा लेवल चेक करें: कुछ किलोमीटर कार चलाने के बाद इंजन ऑयल का लेवल एक बार फिर चेक कर लेना बेहतर है।
विज्ञापन

8 of 8
घर पर ऐसे चेक करें इंजन ऑयल, - फोटो : एआई जनरेटेड
ऑयल बदलते समय इन बातों का रखें ध्यान
  • सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी कार के लिए मैनुअल में बताए गए सही ग्रेड का इंजन ऑयल ही इस्तेमाल करें। गलत ऑयल इंजन की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है।
  • पुराने इंजन ऑयल को खुले में न फेंकें। यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसे उचित तरीके से डिस्पोज करना चाहिए।
  • अगर आपको कार के नीचे काम करने या ऑयल बदलने का पर्याप्त अनुभव नहीं है तो खुद करने के बजाय किसी योग्य मैकेनिक या सर्विस सेंटर से यह काम करवाना बेहतर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें