फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Features: चुटकियों में आसान हो जाएगा सफर, बस जान लीजिए कार के यह हिडन फीचर्स और इनके काम करने का तरीका

Tue, 23 Jun 2026 01:06 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hidden car features and hacks: जब हम नई कार से सफर करते हैं, तो हमारा पूरा ध्यान उसकी माइलेज, लुक और सिटिंग स्पेस पर होता है। लेकिन कुछ लोगाें को नहीं पता होता कि कार कंपनियां गाड़ी के अंदर कुछ ऐसे छोटे और स्मार्ट फीचर्स छुपाकर देती है, जो चालक के रोज के ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन स्मार्ट फीचर्स के बारे में विस्तार से...
 
विज्ञापन
1 of 6
कार हिडन फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
How to use car stability control button: आजकल की गाड़ियों में कई ऐसे आधुनिक फीचर्स होते हैं, जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। यह हमारी जरूरत पड़ने पर काफी काम आ सकते हैं। फ्यूल टैंक लोकेटर, रोड कंडीशन इंडिकेटर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसी तकनीकें न केवल ड्राइविंग को आसान बनाती हैं, बल्कि सुरक्षा का स्तर भी बढ़ाती हैं। इसलिए अगली बार जब भी आप अपनी कार में बैठें, तो इन फीचर्स पर जरूर ध्यान दें। हो सकता है इसका इस्तेमाल करने के बाद आपका ड्राइविंग एक्सपीरियंस और कमाल का हो जाए।
विज्ञापन

2 of 6
कार हिडन फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
डैशबोर्ड पर छिपा है फ्यूल टैंक का जवाब
  • नई कार या किसी दूसरे की कार चलाते समय अक्सर सबसे बड़ी उलझन पेट्रोल पंप पर होती है कि फ्यूल टैंक आखिर किस तरफ है। इसके लिए आपको परेशान होने या उतरकर देखने की जरूरत नहीं है। 
  • इसके लिए कार के फ्यूल गेज के पास बने पेट्रोल पंप के आइकन के साथ एक छोटा तीर (Arrow) दिया जाता है। यह तीर जिस दिशा में इशारा करता है, उसी तरफ कार का फ्यूल टैंक मौजूद होता है।
  • यह छोटा-सा फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अलग-अलग गाड़ियां चलाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कार हिडन फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
सड़क फिसलन की चेतावनी खुद दे देती है कार
  • अब आने वाली काई गाड़ियों में बाहर का तापमान मापने वाला सेंसर लगाया जाता है। जब तापमान बहुत कम होकर लगभग 3°C से 4°C के आसपास पहुंचता है, तो डैशबोर्ड पर बर्फ के टुकड़े जैसा संकेत दिखाई देने लगता है।
  • कुछ कार्स तो बीप साउंड और स्क्रीन मैसेज के जरिए भी ड्राइवर को अलर्ट करती हैं। इसका मकसद यह बताना होता है कि आगे सड़क या पुल पर बर्फ जमने की संभावना हो सकती है और वाहन फिसल सकता है।
  • यह फीचर खासतौर पर पहाड़ी इलाकों और सर्द मौसम में काफी मददगार साबित होता है।

4 of 6
कार हिडन फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
फिसलने से बचाती है कार की यह स्मार्ट टेक्नोलॉजी
  • रास्ते में आने वाले तेज मोड़, बारिश या अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में वाहन का संतुलन बिगड़ना बेहद खतरनाक हो सकता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए आधुनिक कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी की ईएससी लगा होता है।
  • यह सिस्टम कार के सभी पहियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखता है। अगी रास्ते की गड़बड़ी की वजह से किसी पहिये की ग्रिप कमजोर पड़ती है या कार फिसलने लगती है, तो सिस्टम खुद से उस पहिये पर ब्रेक लगाकर वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश करता है।
  • कार में अक्सर फिसलती हुई कार के निशान वाला बटन इसी फीचर को नियंत्रित करने के लिए दिया जाता है। हालांकि सामान्य परिस्थितियों में इसे बंद करने की सलाह नहीं दी जाती।
विज्ञापन

5 of 6
कार हिडन फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
सड़क से नजर हटाए बिना लें जानकारी
  • कार में मौजूद हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) उन फीचर्स में से एक है, जो पहले सिर्फ फाइटर जेट्स में इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब कई कारों में भी उपलब्ध है।
  • इस तकनीक की मदद से वाहन की स्पीड, नेविगेशन दिशा, स्पीड लिमिट और अन्य जरूरी जानकारियां सीधे विंडशील्ड पर दिखाई जाती हैं।
  • इसका फायदा क्या ह? तो आपको बता दें कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ड्राइवर को बार-बार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर या स्क्रीन देखने के लिए सड़क से नजरें नहीं हटानी पड़तीं, जिससे ड्राइविंग अधिक सुरक्षित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार हिडन फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
क्यों जरूरी हैं ये फीचर्स?
कार कंपनियां इन तकनीकों को सिर्फ मॉडर्न टच देने के लिए नहीं देते, इनके पीछे मकसद सुरक्षा बढ़ाना भी होता है। सही जानकारी होने पर ये छोटे-छोटे फीचर्स रोजमर्रा की ड्राइविंग को ज्यादा आसान, सुरक्षित और तनावमुक्त बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें