फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Sales 2026: मारुति का जलवा बरकरार, टाटा दूसरे नंबर पर; मई 2026 में इन कंपनियों ने बेचीं सबसे ज्यादा कारें

Mon, 01 Jun 2026 05:31 PM IST
Nitish Kumar टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मई 2026 का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए शानदार रहा। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं, महिंद्रा ने घरेलू बाजार में हुंडई को एक बार फिर पछाड़ दिया है। जानिए मई 2026 में कैसी रही कारों की बिक्री।
विज्ञापन
1 of 5
मई में कारों की हुई बंपर बिक्री - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कार बाजार में मई 2026 कई बड़े उलटफेर और रिकॉर्ड्स का गवाह बना। एक तरफ मारुति सुजुकी ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज कर इतिहास रच दिया, तो दूसरी ओर टाटा मोटर्स ने बिक्री के मामले में दूसरा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया। महिंद्रा ने भी लगातार हुंडई पर बढ़त बनाए रखी, जबकि टोयोटा और किआ की रफ्तार भी थमती नजर नहीं आई। एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहकों की मजबूत मांग ने ऑटो इंडस्ट्री को नई ऊर्जा दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मई 2026 में किस कंपनी ने कितनी कारें बेचीं और बाजार में किसका दबदबा सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki

मई 2026 में मारुति ने बनाया नया रिकॉर्ड

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए मई 2026 बेहद खास रहा। कंपनी ने अपने इतिहास की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की। मई के दौरान मारुति ने कुल 2,42,688 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी है।

घरेलू बाजार में कंपनी ने 1,93,535 वाहनों की बिक्री कर नया रिकॉर्ड बनाया। इसमें पैसेंजर व्हीकल और लाइट कमर्शियल व्हीकल दोनों शामिल हैं। केवल पैसेंजर वाहन बिक्री की बात करें तो यह आंकड़ा 1,90,337 यूनिट रहा। बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर, वैगनआर और फ्रॉन्क्स जैसे मॉडल कंपनी की सफलता के प्रमुख आधार बने।
विज्ञापन

3 of 5
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors

टाटा मोटर्स बनी दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी

वाहन पंजीकरण डेटा के आधार पर टाटा मोटर्स मई 2026 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता बनकर उभरी। कंपनी ने कुल 59,790 वाहनों की बिक्री दर्ज की और सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हासिल की।

घरेलू बाजार में टाटा की बिक्री 59,090 यूनिट रही, जबकि मई 2025 में यह आंकड़ा 41,557 यूनिट था। कंपनी ने 700 वाहनों का निर्यात भी किया। नेक्सॉन, पंच, कर्व, हैरियर और सफारी की मजबूत मांग ने बिक्री को नई ऊंचाई दी।
 

4 of 5
Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra

महिंद्रा ने फिर हुंडई को छोड़ा पीछे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लगातार एक बार फिर हुंडई को घरेलू बिक्री में पीछे छोड़ दिया। कंपनी ने मई 2026 में 58,021 वाहनों की बिक्री की। यह पिछले साल के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है।

महिंद्रा की लाइनअप में थार, थार रॉक्स, एक्सयूवी 7XO, स्कॉर्पियो-एन, BE 6 और XEV 9E जैसे मॉडल शामिल हैं। पिछले कई महीनों से स्कॉर्पियो और थार कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल बने हुए हैं।

हुंडई की घरेलू बिक्री में 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी

हुंडई मोटर इंडिया ने मई 2026 में घरेलू बाजार में 47,837 वाहनों की बिक्री दर्ज की। यह सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी ने इसी अवधि में 13,300 वाहनों का निर्यात भी किया। घरेलू और निर्यात बिक्री को मिलाकर हुंडई की कुल बिक्री 61,137 यूनिट रही। कुल बिक्री में कंपनी ने 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Seltos - फोटो : Kia

किआ इंडिया ने दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी मई बिक्री

किआ इंडिया ने मई 2026 में अपनी स्थापना के बाद की सबसे बड़ी मई बिक्री दर्ज की। कंपनी ने 27,586 वाहनों की होलसेल बिक्री की, जो पिछले साल की 22,315 यूनिट के मुकाबले 23.6 प्रतिशत ज्यादा है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक किआ की कुल बिक्री 1,39,197 यूनिट रही है।

पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1,21,514 वाहन बेचे थे। इस तरह किआ ने 14.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी का कहना है कि प्रीमियम फीचर्स, नई तकनीक और आधुनिक मोबिलिटी समाधानों पर फोकस इसकी सफलता की बड़ी वजह है।

भारतीय कार बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

मई 2026 के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय कार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है। मारुति सुजुकी अभी भी सबसे आगे है, लेकिन टाटा, महिंद्रा, हुंडई, टोयोटा और किआ भी तेजी से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में जुटी हैं। एसयूवी सेगमेंट की बढ़ती मांग और नए मॉडलों की लोकप्रियता आने वाले महीनों में इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें