प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद अपनी द्विपक्षीय बैठक की। इसके लिए दोनों नेता एक ही वाहन में सवार थे। इस तस्वीर ने दुनियाभर का ध्यान खींचा है। दोनों की एक ही कार में बैठी तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी।
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: सुप्रीम कोर्ट ने ई20 पेट्रोल पर रोक लगाने की याचिका खारिज की, सरकार की स्वच्छ ऊर्जा योजना को हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी को इतर द्विपक्षीय वार्ता स्थल तक पहुंचने के लिए पुतिन ने अपनी ऑरस लिमोजीन में लिफ्ट की पेशकश की। इस दौरान करीब 45 मिनट तक कार में बैठकर गोपनीय बातचीत भी की। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, 'एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बाद राष्ट्रपति पुतिन और मैं द्विपक्षीय बैठक स्थल के लिए एक साथ यात्रा पर निकले। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।'
दरअसल, ये कार पुतिन की प्रेजिडेंशियल Aurus Limousine थी, जिस पर चीन ने डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगाई थी। पीएम मोदी के लिए चीन ने अपनी ओर से लग्जरी कार उपलब्ध कराई थी। लेकिन पीएम मोदी ने पुतिन के प्रस्ताव को स्वीकार किया और दोनों नेताओं ने तियानजिन के रिट्ज-कार्लटन होटल तक का सफर साथ तय किया। यह कार रूस की पहली फुल साइज लग्जरी सेडान है। यहां हम आपको इस कार के बारे में बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें - E20: ऑटो-तेल उद्योग ने कहा- इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से माइलेज में मामूली गिरावट, लेकिन किसानों और देश को लाभ इससे कहीं अधिक