भारत में नई कार खरीदने से पहले ही इसकी रिसेल वैल्यू को लेकर चिंता होने लगती है। तो आखिर क्या होती है रिसेल वैल्यू और कौंन सी वो कारें है जिन्हें खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। पहले तो आपको बता दें कि रिसेल वैल्यू कार के मॉडल पर निर्भर करती है, नाकि कंपनी पर। अगर किसी कंपनी की एक कार की रिसेल वैल्यू अच्छी है तो जरूरी नहीं सभी मॉडल्स की भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
2 of 6
maruti alto k10
1. मारुति सुजुकी ऑल्टो K10
यह भारत की सबसे ज्यादा रिसेल वैल्यू वाली कारों में टॉप पर है। मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 देश की सबसे किफायती कारों में से एक है। इसकी कीमत 3.57 लाख रुपए से 4.45 लाख रुपए तक जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
वैगनआर
2. मारुति सुजुकी WagonR
मारुति की यह कार 1998 में लॉन्च की गई थी और तभी से भारतीय परिवारों की पसंद बन गई। इसे एक फैमली हैचबैक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसे 4.52 लाख रुपए से 5.82 लाख रुपए तक खरीदा जा सकता है।
4 of 6
Hyundai i10
3. हुंडई i10
इस कार की कीमत 4.18 लाख रुपए से 5.71 लाख रुपए तक जाती है। हुंडई का बड़ी सेल्स और सर्विस नेटवर्क इस कार को बेस्ट रिसेल वैल्यू कारों में शामिल करता है। कार में 1197cc का इंजन लगा है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में आती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Swift
4. मारुति सुजुकी स्विफ्ट
इसमें आपको 1197 सीसी का पेट्रोल और 1248 सीसी का डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन 20 और डीजल इंजन 25 kmpl का माइलेज देती है। इसके लिए आपको 5.20 लाख से 8.43 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं।
5. होंडा सिटी
सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी की रिसेल वैल्यू का कोई जवाब नहीं है। होंडा ने इस कार को 1995 में लॉन्च किया था, जो उस समय बेस्ट सेलिंग सेडान कार बन गई थी। यह पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में आती है। नई कार की कीमत 9.95 - 15.71 रुपए के बीच है।