फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Price Hike: एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी ये गाड़ियां, जानें अब तक किन-किन कंपनियों ने किया एलान

Fri, 21 Mar 2025 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कई दिनों से एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और इस बारे में योजना बनाने में समय न बिताएं। आप 1 अप्रैल 2025 से पहले ही अपनी पसंदीदा कार खरीद लें, क्योंकि कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 9
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Sharma
अगर आप कई दिनों से एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और इस बारे में योजना बनाने में समय न बिताएं। आप 1 अप्रैल 2025 से पहले ही अपनी पसंदीदा कार खरीद लें, क्योंकि कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। बढ़ती इनपुट लागत, महंगे होते कच्चे माल और ऑपरेशनल खर्चों में इजाफे के चलते कंपनियों ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। आइए जानते हैं कि किन-किन ब्रांड्स की कारें महंगी होने वाली हैं और कितना बढ़ेगा दाम। 

यह भी पढ़ें - Toll Plaza: क्या आपसे टोल प्लाजा पर ज्यादा चार्ज लिया गया? 2024 में ऐसे 12.55 लाख मामलों में हुआ रिफंड
विज्ञापन

2 of 9
Mini Countryman EV - फोटो : Mini
BMW और MINI
जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने जा रही है। इस बढ़ोतरी का असर BMW 2 Series, BMW XM, MINI Cooper S और MINI Countryman जैसी कारों पर पड़ेगा। हालांकि, कंपनी ने सीधे तौर पर बढ़ोतरी की वजह नहीं बताई है। लेकिन बढ़ती इनपुट लागत इसका एक बड़ा कारण माना जा रहा है। बीएमडब्ल्यू नई वित्तीय वर्ष में कीमतें बढ़ाने वाली पहली लग्जरी कार निर्माता कंपनी बन गई है। 

यह भी पढ़ें - Toll Tax: जल्द आएगी नई टोल नीति, नितिन गडकरी ने किया रियायत देने का एलान, हाईवे यूजर्स को मिलेगी राहत
विज्ञापन

3 of 9
2024 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Amar Sharma
Maruti Suzuki
देश के सबसे बड़े वाहन निर्माता Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भी अपनी पूरी रेंज की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि कितनी बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने कहा कि बढ़ती इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्चों के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। यह 2025 में मारुति सुजुकी की तीसरी कीमत बढ़ोतरी होगी। इससे पहले, कंपनी ने जनवरी में 4 प्रतिशत और फरवरी में 1 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: क्या दिल्ली में पेट्रोल बाइकों का दौर होगा खत्म? 2026 से बड़े बदलाव की तैयारी

4 of 9
Tata Punch EV - फोटो : Tata Motors
Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन), CNG (सीएनजी) और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का एलान किया है। इसका असर Nexon, Punch, Curvv, Harrier, Safari, Tigor, Tiago, Altroz और Tata की ईवी रेंज पर पड़ेगा। कंपनी ने बताया कि बढ़ती इनपुट लागत को संतुलित करने के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। यह 2025 में वाहन निर्माता की दूसरी कीमत बढ़ोतरी होगी। 

यह भी पढ़ें - Tesla: 'एलन के पागल होने से पहले खरीदी थी', टेस्ला के मालिकों ने गाड़ियों को तोड़फोड़ से बचाने के लिए लगाए स्टिकर
विज्ञापन

5 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault
फ्रेंच वाहन निर्माता Renault (रेनो) की कारें भी महंगी होने जा रही हैं। कंपनी ने Kiger, Kwid और Triber की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। रेनो के सीईओ वेंकटराम ममिल्लापल्ले ने कहा कि कंपनी लंबे समय से बढ़ती लागत को खुद वहन कर रही थी। लेकिन अब गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। खास बात यह है कि रेनो फरवरी 2023 के बाद पहली बार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Tour S: टैक्सी मार्केट में आ गई नई जेनरेशन मारुति डिजायर, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स
विज्ञापन

6 of 9
Honda Amaze - फोटो : PTI
Honda
जापान की ऑटो दिग्गज Honda Cars (होंडा कार्स) ने अपनी पूरी रेंज की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। इसका असर Amaze, City, City e:HEV और Elevate जैसी कारों पर पड़ेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि कीमतें कितनी बढ़ेंगी। होंडा के मुताबिक, बढ़ती इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्चों की वजह से यह फैसला लिया गया है। यह होंडा की 2025 में दूसरी कीमत बढ़ोतरी होगी। इससे पहले जनवरी में भी कीमतों में इजाफा किया गया था। 

यह भी पढ़ें - GNSS Toll Tax: सैटेलाइट आधारित टोल प्रणाली पर समिति ने सुरक्षा, गोपनीयता के मुद्दों पर और विचार-विमर्श की सिफारिश की
विज्ञापन

7 of 9
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
Hyundai
दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने भी अपने पूरे लाइनअप की कीमतें 3 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसका असर Grand i10 से लेकर Ioniq 5 तक सभी गाड़ियों पर पड़ेगा। कंपनी ने कहा कि इनपुट लागत, कच्चे माल की कीमतों और ऑपरेशनल खर्चों में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी के सीओओ तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा लागत खुद वहन करने की कोशिश की। लेकिन अब कुछ भार ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। यह बढ़ोतरी आनेवाली ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमतों पर भी असर डाल सकती है। 

यह भी पढ़ें - Honda Shine 100 vs Hero Splendor Plus: इन दोनों बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा? जानें अंतर

8 of 9
Kia Carens - फोटो : Kia India
Kia
Kia (किआ) ने भी अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके पीछे कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और सप्लाई चेन की लागत में इजाफा मुख्य कारण बताए गए हैं। किआ इंडिया के वीपी (सेल्स और मार्केटिंग) हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि कंपनी ने खुद बढ़ती लागत का एक हिस्सा वहन किया है। लेकिन तकनीक और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कीमतें बढ़ानी जरूरी हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें - Ford: फोर्ड भारत में कर रही है वापसी, लेकिन इस बार वह यहां कार नहीं बनाएगी, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

9 of 9
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra
अप्रैल 2025 से Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी एसयूवी और कमर्शियल गाड़ियों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने बताया कि वह अब तक बढ़ती इनपुट लागत का बोझ खुद वहन कर रही थी, लेकिन अब इसे ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है।

महिंद्रा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल मॉडल्स के लिए अलग-अलग होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितना असर पड़ेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें