Maruti Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
वाहन उद्योग में कीमतों में बढ़ोतरी का चलन
होंडा और रेनो की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब भारतीय बाजार में कई प्रमुख कार निर्माताओं ने कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी ने इस साल तीसरी बार मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा की है। जिसमें अप्रैल 2025 से लगभग चार प्रतिशत तक कीमतें बढ़ जाएंगी। जनवरी 2025 में कंपनी ने चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद फरवरी में एक से चार प्रतिशत तक की कीमतें बढ़ाई गई थीं।
इसके अलावा, टाटा मोटर्स, ह्यूंदै और किआ ने भी अपने पैसेंजर वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो अप्रैल 2025 से लागू होगी।
यह भी पढ़ें - Engines: इंजन कितने तरह के होते हैं? इनलाइन, वी, डब्ल्यू, बॉक्सर और रोटरी – क्या है इनका मतलब?