फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Made-in-India Cars: यह हैं वह पांच मेड-इन-इंडिया कारें, जिन्हें दुनिया भर में किया जाता है पसंद

Tue, 15 Aug 2023 12:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Maruti Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
जर्मनी और जापान जैसे देशों को पछाड़कर भारत 2022 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो उद्योग बनकर उभरा है। अप्रैल 2022 और मार्च 2023 के बीच 40 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री के साथ, भारत लगातार वैश्विक कार निर्माताओं के लिए दुनिया के प्रमुख ऑटो केंद्र के रूप में उभर रहा है। भारत में बनी कारें अब दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही हैं क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में निर्यात भी बढ़ा है। यहां हम आपको भारत में बनी पांच कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अन्य देशों में भी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 8
Maruti Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Dzire
पिछले कुछ वर्षों में Maruti Dzire (मारुति डिजायर) सब-कॉम्पैक्ट सेडान मारुति सुजुकी के लिए सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाली कारों में से एक रही है। 2016 में अपनी मौजूदा पीढ़ी में लॉन्च की गई डिजायर व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में खरीदारों के बीच लोकप्रिय है। यह भारत में निर्मित, अन्य देशों में निर्यात किया जाने वाला टॉप मॉडल है। पिछले वित्त वर्ष में मारुति सुजुकी ने दूसरे देशों में डिजायर की 48,047 यूनिट्स बेचीं। भारत में, वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में इसकी लोकप्रियता के कारण यह सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी हुई है। इसका मुकाबला होंडा अमेज, ह्यूंदै ऑरा जैसी अन्य कारों से है।
विज्ञापन

3 of 8
Maruti Baleno - फोटो : Social Media
Maruti Baleno
Maruti Baleno (मारुति बलेनो) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक में से एक है। निर्यात आंकड़ों के मुताबिक, यह दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा मॉडल है। मारुति सुजुकी ने इस साल अप्रैल 2022 से मार्च के बीच हैचबैक की 45,332 यूनिट्स का निर्यात किया। कार निर्माता ने पिछले साल कई अपडेट के साथ बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था।

मारुति बलेनो में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 88 बीएचपी का पावर और 113 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन AGS गियरबॉक्स के साथ भी आता है। मारुति सुजुकी बलेनो को सीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ भी पेश करती है।

4 of 8
Maruti Suzuki Swift Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) हैचबैक, जिसे जल्द ही एक फेसलिफ्ट वर्जन मिलने की उम्मीद है, अन्य देशों में निर्यात किया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा मॉडल है। पिछले वित्त वर्ष में मारुति सुजुकी ने हैचबैक की 32,862 यूनिट्स का निर्यात किया था। छोटी हैचबैक पेट्रोल और सीएनजी दोनों वैरिएंट में पेश की गई है। इस कार में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड डुअलजेट, के-सीरीज इंजन मिलता है। यह इंजन 6,000 आरपीएम पर 87.7 बीएचपी का अधिकतम पावर और 4,400 आरपीएम पर 113 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी पर चलने पर पावर और टॉर्क का आंकड़ा 75 बीएचपी और 98 एनएम तक गिर जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
Kia Seltos - फोटो : Kia India
Kia Seltos
कोरियाई कार निर्माता की प्रमुख कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Seltos (किआ सेल्टोस) घरेलू बाजारों में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली नहीं है। हालांकि, जब निर्यात की बात आती है, तो सेल्टोस वैश्विक बाजारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। किआ ने पिछले साल अप्रैल से मार्च 2023 के बीच वैश्विक स्तर पर एसयूवी की 31,793 यूनिट्स का निर्यात किया था। कार निर्माता ने हाल ही में कई बदलावों के साथ नई सेल्टोस एसयूवी लॉन्च की थी।
विज्ञापन

6 of 8
Kia Seltos - फोटो : Social Media
नई सेल्टोस, जिसकी कीमत 10.89 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, अब ADAS जैसी हाई-एंड फीचर्स के साथ पेश की गई है। इसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और एक iVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके बाद 1.5-लीटर डीजल मोटर भी है जिसे 6-स्पीड iMT और 6-स्पीड AT के साथ जोड़ा गया है। किआ ने 1.5-लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल मोटर भी पेश की है जो लगभग 158 बीएचपी का पावर और 253 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

7 of 8
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
Hyundai Verna
कोरियाई कार निर्माता की प्रमुख कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) भारत से निर्यात किया जाने वाला पांचवां सबसे बड़ा मॉडल है। इसे इस साल की शुरुआत में एक नए अवतार में लॉन्च किया गया था। ह्यूंदै ने पिछले वित्तीय वर्ष में वरना की 31,099 यूनिट्स दूसरे देशों में निर्यात कीं। भारत में ह्यूंदै वरना का मुकाबला होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टस, स्कोडा स्लाविया और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों से है।
विज्ञापन

8 of 8
Hyundai Verna - फोटो : अमर उजाला
नई वरना को मार्च में 10.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह सेडान अब सिर्फ पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है क्योंकि कार निर्माता ने पहले पेश किए गए डीजल इंजन को हटा दिया है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 113 bhp का पावर और 143.8 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन या 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें