फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving in Fog: दिल्ली में छाई धुंध की वजह से दृश्यता हुई काफी कम, जानें सुरक्षित तरीके से कैसे चलाएं गाड़ी

Thu, 14 Nov 2024 11:41 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दी की ठंग से शुरुआत होने से पहले ही इस बाद दिल्ली में पहली बार घना कोहरा छा गया।सर्दियों के दौरान विजिबिलिटी में कमी दिल्ली और एनसीआर में वाहन चलाने वाले मोटर चालकों के लिए कोई नई बात नहीं है। कोहरे के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए यहां हम कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
धुंध - फोटो : संवाद
सर्दी की ठंग से शुरुआत होने से पहले ही इस बाद दिल्ली में पहली बार घना कोहरा छा गया। घने कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई। कोहरे के कारण न सिर्फ दिल्ली बल्कि नोएडा और एनसीआर के अन्य इलाकों में भी दृश्यता कम हो गई। इस कम विजिबिलिटी के कारण पूरे क्षेत्र में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

2 of 7
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सर्दियों के दौरान विजिबिलिटी में कमी दिल्ली और एनसीआर में वाहन चलाने वाले मोटर चालकों के लिए कोई नई बात नहीं है। यह उनके लिए हर जाड़े में होने वाला एक आम अनुभव है। घना कोहरा एक प्रमुख कारण है जिसकी वजह से हर साल उत्तर भारत में कार के आपस में टकराने की कई घटनाएं होती हैं। इसलिए, सर्दियों का मौसम शुरू होने और कोहरे के मौसम के जारी रहने की संभावना के साथ, ड्राइवरों को सुरक्षित और सावधानी से गाड़ी चलाने की जरूरत है।

कोहरे के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए यहां हम कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
धीमी और स्थिर ड्राइविंग करें
धुंधले मौसम में धीमी और स्थिर ड्राइविंग करना सबसे जरूरी नियम है। घने कोहरे या अन्य कोहरे में गाड़ी चलाते समय हमेशा कम और नियंत्रित रफ्तार से गाड़ी चलाने की सलाह दी जाती है। कोहरा एक ऐसा आवरण बनाता है जिससे अक्सर ड्राइवर की विजिबिलिटी कम हो जाती है। अगर ड्राइविंग के दौरान किसी के सामने अचानक कोई बाधा आ जाती है, तो धीमी और स्थिर ड्राइविंग से वाहन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। एक्सीलरेटर पर हल्का पैर रखना और धीरे से ब्रेक लगाने की भी सलाह दी जाती है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपके पीछे के वाहन को धीमा करने और ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

4 of 7
धुंध - फोटो : अमर उजाला
ओवरटेक न करें
सड़कों पर होने वाली कई बड़ी दुर्घटनाओं के पीछे ओवरटेकिंग एक मुख्य कारण है। कोहरे के मौसम में ओवरटेक करना कई बार जानलेवा भी हो सकता है। तुलनात्मक रूप से खाली सड़कों पर गाड़ी चलाने के बावजूद, कोहरे के मौसम में कम विजिबिलिटी के कारण यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि लेन खाली है या नहीं। इसलिए, कोहरे में गाड़ी चलाते समय सबसे अच्छा तरीका है कि एक लेन में ही रहें और अन्य वाहनों को फॉलो करें।
विज्ञापन

5 of 7
धुंध - फोटो : संवाद
सुरक्षित दूरी बनाए रखें
धुंधले मौसम में वाहन चलाते समय आगे और पीछे के वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखना एक और महत्वपूर्ण नियम है जिसका पालन किया जाना चाहिए। वास्तव में, साफ धूप वाले दिनों में भी इस नियम को पालन करने की सिफारिश की जाती है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने पर सड़क पर अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि ऐसा नहीं करने से दुर्घटना हो सकती है। क्योंकि पर्याप्त दूरी न होने पर चालक को ब्रेक लगाने का कम समय और कम जगह मिलती है।
विज्ञापन

6 of 7
रात से ही छाने लगा था कोहरा - फोटो : अमर उजाला
लाइट और हॉर्न का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करें
फॉग लाइट और इंडिकेटर लाइट एक खास वजह से होती हैं। घने कोहरे की स्थिति में फॉग लाइट विजिबिलिटी को थोड़ा बेहतर बनाने में मदद करती हैं। अगर दृश्यता बहुत कम है, तो हमेशा ड्राइविंग से बचना चाहिए, जब तक कि यह बिल्कुल जरूरी न हो। ऐसे मामलों में, अपनी मौजूदगी के बारे में दूसरे वाहनों को सचेत करने के लिए ड्राइविंग करते समय हैजार्ड लाइट का इस्तेमाल करना मददगार हो सकता है।

हालांकि, आपको लेन बदलने या इंडिकेटर का इस्तेमाल करने के लिए मुड़ने से पहले हैजार्ड लाइट को थोड़ा बंद करना होगा। इससे यह सुनिश्चित होता है कि दूसरे ड्राइवरों को कोई भ्रम न हो। साथ ही, जब भी जरूरत हो, हॉर्न का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करें। ताकि दूसरे ड्राइवर और पैदल चलने वालों को सचेत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Car Windshield Fog
विंडशील्ड और शीशे साफ रखें
धुंधले मौसम में कम विजिबिलिटी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो जाती है। जबकि गंदे विंडशील्ड और शीशे इसे कई गुना बढ़ा देते हैं। इसलिए, सुनिश्चित करें कि जब आप गाड़ी चला रहे हों तो विंडशील्ड, खिड़कियां और शीशे पूरी तरह साफ हों। अगर जरूरी हो, तो धुंधले विंडशील्ड और खिड़कियों से बचने के लिए डिफॉगर या हीटर का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें